फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates PoJK Murders Human right activist demand India-Nepal border CCTV west asia russia ukraine news

वर्ल्ड अपडेट्स: पीओजेके में पांच की हत्या, अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग; भारत-नेपाल सीमा पर CCTV से निगरानी होगी

Sat, 31 Oct 2026 08:35 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 31 Oct 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
World Updates PoJK Murders Human right activist demand India-Nepal border CCTV west asia russia ukraine news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में एक ही परिवार तीन बच्चे, उनकी मां और दादी की हत्या कर दी गई। स्कॉटलैंड के ग्लासगो से मानवाधिकार कार्यकर्ता और जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इत्तेफाक-ए-राय के अध्यक्ष अमजद अयूब मिर्जा ने शुक्रवार को इन हत्याओं की निंदा करते हुए निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। मिर्जा ने संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रॉस और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से नागरिकों की सुरक्षा, मानवीय सहायता के साथ बंदियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए दखल देने की अपील की। मिर्जा के मुताबिक, 12 साल के हैरिस, 8 साल की मलाइका, 15 साल की अनिका, उनकी मां शाजिया और दादी नसीबा घर पर ग्रेनेड या रॉकेट से हमले में मारे गए। शुरुआती दावों में हमले में बेलारूस निर्मित एमएम-60 रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड लॉन्चर के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिंसा और गिरफ्तारियों के आरोप: मिर्जा ने जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (जेएएसी) नेताओं उमर नजीर कश्मीरी, मुजतबा फारूकी और इम्तियाज असलम के हवाले से दावा किया कि क्षेत्र में पांच जून से अब-तक 100 से अधिक युवाओं की हत्या कर दी गई। हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सैन्य घेराबंदी, खाद्य एवं दवा आपूर्ति में बाधा और प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के आरोपों की जांच की मांग की।

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर सीसीटीवी ड्रोन और स्कैनर से होगी निगरानी, अवैध आवाजाही पर लगेगी रोक

भारत और नेपाल ने अपनी खुली सीमा की सुरक्षा मजबूत करने और निगरानी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने सीमा पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर सामान की जांच के लिए स्कैनर और मेटल डिटेक्टर लगाने तथा निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाने पर चर्चा की। शुक्रवार को दोनों देशों के सशस्त्र बलों की 10वीं समन्वय बैठक के समापन पर ये फैसले किए गए।प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर सामान की जांच के लिए स्कैनर और मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे। निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के महानिरीक्षक नारायण दत्त पौडेल ने इसमें हिस्सा लिया। भारत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल ने भी बैठक में भाग लिया। यह बैठक बुधवार को काठमांडू स्थित एपीएफ मुख्यालय में शुरू हुई थी। दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग पर सहमति जताई। सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान भी किया जाएगा। नौवीं समन्वय बैठक के फैसलों पर हुई प्रगति की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान ने ब्रिटिश काउंसलर को फ्लाइट से उतार हिरासत में लिया
पाकिस्तान ने कश्मीरियों के हक में आवाज उठाने वाले पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश काउंसलर दालत अली को हिरासत में ले लिया। 28 अक्तूबर को जब अली ब्रिटेन लौटने के लिए लाहौर एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें फ्लाइट से उतार लिया गया। संघीय जांच एजेंसी एफआईए के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनका नाम इमिग्रेशन कंट्रोल लिस्ट में दर्ज है। लेखक और फिल्म निर्माता दालत अली रोचडेल के मेयर फैसल राणा के नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ साहीवाल की यात्रा पर आए थे। अली ने स्पष्ट लिखा था कि पाकिस्तान ने पीओके पर अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

मंगल से गिरा उल्कापिंड व 1.4 अरब साल पुराना है सहारा में मिला पत्थर
सहारा मरुस्थल में मिला रहस्यमयी गुलाबी रंग का पत्थर मंगल ग्रह से टूटकर गिरा एक उल्कापिंड है, जो करीब 4.1 अरब साल पुराना है। तेघजा 001 नाम के इस 800 ग्राम के पत्थर को वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह का "रोजेटा स्टोन" कहा है। यह पृथ्वी पर खोजे गए कुल 435 भूवैज्ञानिक रूप से प्रमाणित मंगल ग्रह के सबसे प्राचीन उल्कापिंडों में से एक है। 2022 में मली के सहारा रेगिस्तान में यह मिला था और तब से ही इसके बारे में शोध चच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed