ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए। शुक्रवार सुबह हुए हादसे में पिता रणदीप पात्रा (40) और बेटे आरव की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, रणदीप और उनकी पत्नी अमृता श्रीमणि केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर थे। परिवार चार साल से महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टावर-23 में रह रहा था। परिवार को शुक्रवार को राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर जाना था। वहां किसी जमीन की रजिस्ट्री के के लिए सुबह 10:30 बजे रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचना था। मगर, हादसे में पत्नी ने पति और इकलौते बेटे को खो दिया।
2 of 12
फ्लैट में हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिवालय में अफसर थे रणदीप...गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार
पुलिस ने अमृता के बयान के आधार पर बताया कि खाटू श्याम जाने के लिए दंपती तड़के चार बजे उठ गए थे। आरव को भी नींद से जगाकर रणदीप बालकनी में ले गए। वहां बेल पर लगे फूल ऊंचाई पर होने से सीढ़ी लगाई गई थी।
3 of 12
इसी हाईराइज सोसाइटी में हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरव सीढ़ी पर चढ़कर फूल तोड़ रहा था। उसका एक पैर करीब साढ़े चार फीट ऊंची रेलिंग पर था। सुबह बारिश होने से बालकनी और रेलिंग गीली थी। इसी दौरान सीढ़ी असंतुलित हुई और आरव का पैर फिसल गया।
4 of 12
फ्लैट से गिरकर बाप-बेटे की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे को गिरता देख रणदीप उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, पर उनका संतुलन भी बिगड़ गया। दोनों 23वीं मंजिल से सीधे नीचे क्लब की छत पर जा गिरे। हादसे के वक्त पत्नी दूसरे कमरे में मंदिर जाने के लिए तैयार हो रही थीं।
5 of 12
इसी हाईराइज सोसाइटी में हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। नोएडा के डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।