फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samples collected from 25 villagers following the detection of a dengue patient

Ambedkar Nagar News: डेंगू मरीज मिलने के बाद 25 ग्रामीणों के लिए नमूने

Sat, 31 Oct 2026 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Samples collected from 25 villagers following the detection of a dengue patient
अंबेडकरनगर/कटेहरी। कटेहरी के उदनपुर (सवना) गांव में डेंगू का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर 25 लोगों के रक्त नमूने लिए, जिसमें किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंकुश वर्मा ने बताया कि मुंबई से 26 अक्तूबर को लौटे रामानंद यादव (21) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था, जहां आईजीएम एलिसा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। फिलहाल मरीज की हालत में सुधार है और वह घर पर हैं।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर गांव में कीटनाशक का छिड़काव, साफ-सफाई, मच्छरों के प्रजनन स्थल नष्ट करने के साथ ही 105 क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की जांच कर उन्हें जागरूक किया गया। जिले में अब तक डेंगू के 161 और मलेरिया के 18 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed