फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट: सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात, यह है भीड़ को कंट्रोल करने की प्लानिंग

Wed, 28 Oct 2026 02:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Diljit Dosanjh: अभिनेता-सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं।
  • इसकी शुरुआत दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से होनी है। इसी वजह से यहां की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
  • इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की मंजूरी टाल दी थी।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 अक्तूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होना वाला है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। लगभग 2000 प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा और ट्रैफिक के कड़े नियम लागू किए जाएंगे। ये कड़े इंतजाम इवेंट आयोजकों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई बातचीत के बाद किए गए हैं। इससे पहले सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण दिल्ली पुलिस ने इस शो के लिए दी जाने वाली अनुमति को कुछ समय के लिए रोक दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

कितने सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात?
  • द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अधिकारियों ने स्टेडियम में आने वाली भारी भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया था।
  • इस स्टेडियम में लगभग 55000 लोगों के बैठने की क्षमता है।
  • अब प्राइवेट सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाकर 1500 से 2000 कर दी गई है।
  • आयोजकों ने शुरुआत में केवल 400 गार्ड तैनात करने का प्रस्ताव दिया था।

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इस्टाग
क्या होगा अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों का काम?
इन अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों का काम कतारों को व्यवस्थित करना, हेल्प डेस्क पर मौजूद रहना, टिकट धारकों को उनके प्रवेश द्वार तक पहुंचाना और स्टेडियम के चारों ओर लोगों की आवाजाही को सुव्यवस्थित रखना होगा।

बिग बॉस 20: क्या स्काउट पर काम्या पंजाबी ने कसा तंज? कहा- बस एक डांट में परिवार वाली भावना ही गायब

इवेंट के पास नहीं जाएंगे वाहन
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने स्टेडियम के चारों ओर 500 से 700 मीटर के दायरे को वाहनों के लिए प्रतिबंधित रखने और इसे केवल पैदल चलने वालों के लिए आरक्षित करने की योजना बनाई है। इस प्रतिबंधित क्षेत्र में केवल कलाकार के काफिले और विशेष इवेंट पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा आयोजकों को अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने और कैब सर्विस के साथ जुड़ने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों के आने-जाने में दिक्कत ना हो।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिल्ली पुलिस ने टाली थी मंजूरी
दिलजीत के 'ऑरा इंडिया टूर' की शुरुआत इसी कॉन्सर्ट से होनी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने टिकट पार्टनर 'बुकमायशो' को सूचित किया था कि सुरक्षा संबंधी खतरों और त्योहारों के दौरान पुलिस की अन्य जिम्मेदारियों के कारण इस इवेंट को मंजूरी नहीं दी जा सकती। इस खबर के आने के बाद यह कॉन्सर्ट कुछ समय के लिए अधर में लटक गया था।

आयोजकों ने दिए दस्तावेज
इसके बाद आयोजकों ने पुलिस की परिचालन संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए एक संशोधित सुरक्षा दस्तावेज सौंपा। इसके बाद मंजूरी मिल गई। इससे कार्यक्रम के तय समय पर आयोजित होने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें