शिमला। त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने पंथाघाटी, कुसुम्पटी, खलीणी और बीसीएस में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में गंदगी पाई गई। जिसमें की मिठाइयां बनाने के बर्तन गंदे थे, जबकि फर्श और छतों की हालत भी खराब पाई गई। अस्वच्छ वातावरण में मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। विभाग अब संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, साथ ही कमियां दूर करने के निर्देश दिए है। उधर, निरीक्षण अभियान का नेतृत्व कर रही खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया ने कहा कि त्योहारों में निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। जिससे कि लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो। अगर जानबूझकर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।