{"_id":"6ae5cc85ffa35ab92008e202","slug":"video-video-children-aged-six-months-to-three-years-in-sujanpur-will-receive-ragi-porridge-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुजानपुर में छह माह से तीन साल तक के बच्चों को मिलेगा रागी का दलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सुजानपुर में छह माह से तीन साल तक के बच्चों को मिलेगा रागी का दलिया
उपमंडल सुजानपुर में छह माह से तीन साल तक के बच्चों को अगले तीन माह तक अतिरिक्त पोषण के रूप में रागी का दलिया दिया जाएगा। कुपोषण कम करने के लिए जिला प्रशासन ने सुजानपुर को मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित करने की पहल की है। इसके तहत बाल विकास परियोजना के सभी पात्र बच्चों को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त खुराक उपलब्ध करवाई जाएगी। यह जानकारी शनिवार को एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने मिनी सचिवालय में आयोजित आंगनबाड़ी सेवाओं की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने कहा सुजानपुर परियोजना क्षेत्र में छह साल तक के बच्चों में कुपोषण का स्तर घटकर 1.5 फीसदी रह गया है। वहीं,बच्चों में नाटापन 12.5 फीसदी और अल्प वजन की दर आठ फीसदी दर्ज की गई है। परियोजना क्षेत्र में 335 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और 1270 बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछले वर्ष विकासखंड की सात पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर सुपोषित पंचायत के रूप में चुना गया था।गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का स्तर 16.5 फीसदी रह गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पिछले चार वर्षों में 1389 महिलाओं को करीब 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परियोजना के सभी 123 आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी सह स्कूल के रूप में विकसित कर नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों से जोड़ा गया है। इनमें 25 केंद्र नंद घर के रूप में विकसित किए गए हैं जबकि पररियोजना क्षेत्र में बाल लिंगानुपात एक समय 988 तक पहुंच गया था, लेकिन अब घटकर 958 रह गया है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी तानिय कश्यप, खंड चिकित्सा अधिकारी राजकुमार, पंचायत प्रधान और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।