फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Amit Shah arrives in Chandigarh

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: पुलिस स्थापना दिवस परेड की लेंगे सलामी, शहर को देंगे करोड़ों की सौगातें

Sat, 31 Oct 2026 10:54 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 10:54 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान चंडीगढ़ में कुल 258 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है। इनमें 80 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन और 178 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah arrives in Chandigarh
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया। गृह मंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचकूला के लिए रवाना हुए। वह पंचकूला में रात्रि ठहराव करेंगे। गृह मंत्री चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही शहर को 258 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके दौरे को लेकर चंडीगढ़ और पंचकूला में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गृह मंत्री पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति की ओर से स्वीकृत प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह करीब 10.30 बजे सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पुलिस की विभिन्न टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी। गृह मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर पुलिस के आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस बेड़े में शामिल किए जा रहे 141 नए वाहनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम दोपहर करीब एक बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

दोपहर दो बजे तिरंगा पार्क में जनसभा
पुलिस लाइन के कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री दोपहर दो बजे सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, राज्यसभा सांसद सतनाम संधू और मेयर सौरभ जोशी मंच पर उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है सांसद मनीष तिवारी इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहेंगे, वह रविवार को दिल्ली में रहेंगे। जनसभा के मंच पर केवल पांच कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, मुख्य सचिव, सांसद सतनाम संधू और मेयर सौरभ जोशी बैठेंगे। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को भी कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं होंगे। तिरंगा पार्क में जनसभा दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। इसके बाद गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

258 करोड़ के नौ प्रोजेक्ट, दो का उद्घाटन और सात का शिलान्यास
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान चंडीगढ़ में कुल 258 करोड़ रुपये की नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है। इनमें 80 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन और 178 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।


इन दो परियोजनाओं का होगा उद्घाटन (80 करोड़ रुपये)

सरकारी हाई स्कूल, सारंगपुर: 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना।

सीटीयू बस डिपो, रायपुर कलां: 68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बस डिपो।

 

इन सात परियोजनाओं का होगा शिलान्यास (178 करोड़ रुपये)

धनास में सीएपीएफ आवास: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए 192 टाइप-3 मकानों का निर्माण, लागत 84 करोड़ रुपये।

पीजीआई-पंजाब यूनिवर्सिटी पैदल सबवे: 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण।

सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन: 21 करोड़ रुपये की लागत से नया पुलिस स्टेशन।

सीसीईटी सेक्टर-26 बॉयज हॉस्टल: 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण।

पीजीजीसी सेक्टर-46 जिम्नेजियम हॉल: 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण।

सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: 20 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेडेशन।

शहर के प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा चौकियां: 15 सुरक्षा चौकियों का निर्माण, लागत 5 करोड़ रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed