{"_id":"6ae6105b85ee2812e40362cb","slug":"illegal-arms-module-busted-in-patiala-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़: तीन आरोपी धरे, एक बंबीहा गैंग का गुर्गा; मध्य प्रदेश से लाए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़: तीन आरोपी धरे, एक बंबीहा गैंग का गुर्गा; मध्य प्रदेश से लाए थे हथियार
Sat, 31 Oct 2026 09:29 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:29 PM IST
सार
पटियाला पुलिस ने अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से .32 बोर के नौ पिस्तौल, 10 कारतूस और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पटियाला में हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से .32 बोर के नौ पिस्तौल, 10 कारतूस और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।
पुलिस ने एक सफेद रंग की कार भी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बरामद हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हांस के दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक सिटी, पुलिस उपाधीक्षक और सीआईए स्टाफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ गोगा, लखवीर सिंह उर्फ लाडी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। जसविंदर सिंह बठिंडा का निवासी है, जबकि लखवीर सिंह और गुरप्रीत सिंह पटियाला के रहने वाले हैं।

Trending Videos
आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग से संबंध
इन तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ गोगा के खिलाफ असलहा एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। लखवीर सिंह पर असलहा एक्ट और नशा तस्करी के आरोप हैं। जांच में पता चला कि जसविंदर सिंह उर्फ गोगा बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है। बरामद हथियार बंबीहा गैंग को ही सप्लाई किए जाने थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है।
दोहरे कत्ल की योजना और जांच
जांच में यह भी सामने आया कि जसविंदर सिंह उर्फ गोगा अपने गांव के दो व्यक्तियों के कत्ल की योजना बना रहा था। निजी रंजिश के कारण वह यह वारदात करना चाहता था। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से यह संभावित वारदात होने से बच गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6)(7) और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।