Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big news today Employees DA Amit Shah Visit gangotri Accident

UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात

Thu, 05 Nov 2026 04:25 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 05 Nov 2026 04:25 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। वहीं, कल अमित शाह देहरादून पहुंच रहे हैं। इसे लेकर सीएम तैयारी हो रही है। उधर, सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दी है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Big news today Employees DA Amit Shah Visit gangotri Accident
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत

विज्ञापन

गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड:  राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते मेंतीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर एक जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: कल दून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे से पहले तैयारियां तेज, सीएम धामी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून आगमन और जनसभा के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर

ऋषिकेश:  दीपावली पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट, बैराज-चीला-गंगा भोगपुर बैरियर पर सख्त चेकिंग

Trending Videos

नई टिहरी: बांसुरी स्वराज ने की छह सीटों की समीक्षा, उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा 
उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने नई टिहरी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने टिहरी जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।  पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: मेघालय में 39 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की तैयारी शुरू, पदकों की दौड़ में टॉप-5 का लक्ष्य 
अगले साल मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों और खेल संघों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अमित सिन्हा ने बताया कि इसी सप्ताह से खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रीय पदक तालिका में टॉप-5 में स्थान हासिल करना लक्ष्य है। पढ़ें पूरी खबर


देहरादून: मोहब्बेवाला हादसे में चार की मौत के बाद एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी पर मुकदमा, ढलान को बताई गई वजह 
देहरादून मोहब्बेवाला में चार लोगों की जान लेने वाले सड़क हादसे के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तहरीर में सड़क निर्माण और यातायात सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में गंभीर खामियां उजागर की गई हैं। आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने और पत्राचार करने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्थाओं ने हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून:  सांसद त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे सीएम धामी सहित कई नेता 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed