{"_id":"6aedd27505c2f82ce60c8417","slug":"administration-cracks-down-on-illegal-firecrackers-raids-conducted-from-badshahpur-to-sohna-and-manesar-severa-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अवैध पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा, बादशाहपुर से सोहना और मानेसर तक छापेमारी, कई कुंतल पटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अवैध पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा, बादशाहपुर से सोहना और मानेसर तक छापेमारी, कई कुंतल पटाखे जब्त
Fri, 06 Nov 2026 06:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:44 PM IST
सार
गुरुग्राम के शहर और जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। बीते दो दिनों में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 41 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
अवैध पटाखों पर प्रशासन का शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के शहर और जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। बीते दो दिनों में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 41 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई क्विंटल पटाखे जब्त किए गए हैं। प्रशासन की टीमें बादशाहपुर, पटौदी रोड, मानेसर, फर्रुखनगर और सोहना समेत विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। निर्धारित बिक्री स्थलों से बाहर पटाखे बेचने और ग्रीन पटाखों की श्रेणी से बाहर के पटाखों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
डीसी उत्तम सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों और अन्य संभावित बिक्री स्थलों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों के विपरीत पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध पटाखों के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदूषण रोकने के लिए जारी किए मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। अलग-अलग थानों क्षेत्र में इससे जुड़े 41 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। - उत्तम सिंह, उपायुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन