{"_id":"6aeb49e872d75d970d079b03","slug":"fire-tenders-deployed-at-11-locations-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106468-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 11 स्थानों पर दमकल विभाग की टीम तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 11 स्थानों पर दमकल विभाग की टीम तैनात
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला फायर विभाग ने त्योहारी सीजन में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार शाम को शहर में दमकल गाड़ियां तैनात की हैं। इससे बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय कम होगा।
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, धनतेरस, दिवाली जैसे त्योहारों पर बाजारों में भारी भीड़ होती है। मुख्य फायर स्टेशनों से तंग रास्तों और जाम के कारण दमकल गाड़ियों को पहुंचने में समय लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए शहर के 11 व्यस्त स्थानों पर दमकल गाड़ियां खड़ी की जाएंगी। इन पर कर्मचारियों की 12-12 घंटे की पालियों में तैनाती रहेगी। जिले के सातों फायर स्टेशन पर भी दमकल गाड़ियां और टीमें तैनात रहेंगी। यह तैनाती सुनिश्चित करेगी कि किसी भी आपातकालीन घटना पर कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पाया जा सके।
जिले के सातों फायर स्टेशन पर दमकल गाड़ियां व फायर टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा सदर बाजार में डाकखाना चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक के पास, पालम विहार में रेजांगला चौक के पास, सोहना रोड स्थित वाटिका चौक के पास, सिकंदरपुर मार्केट के पास, बिलासपुर चौक के पास, फर्रुखनगर में पुलिस थाने के पास, सोहना, पटौदी, आईएमटी मानेसर चौक के पास और द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-37 के पास दमकल गाड़ी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बुधवार से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दमकल गाड़ियों व टीमों को तैनात किया जाएगा। सभी निर्धारित स्थानों पर फायर टीमें शिफ्टवार तैनात रहेंगी। ताकि किसी आपातस्थिति में तुरंत का फायर टीम पहुंच सकें। - नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, जिला फायर विभाग