{"_id":"6b07a06adcf5738ed3094c5e","slug":"police-encounter-in-new-usmanpur-accused-aman-gurjar-injured-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवकों के बीच कहासुनी: दिल्ली के लाहौरी गेट में फायरिंग, पैर के अंगूठे के पास लगी गोली; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों के बीच कहासुनी: दिल्ली के लाहौरी गेट में फायरिंग, पैर के अंगूठे के पास लगी गोली; तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 26 Nov 2026 08:40 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:40 AM IST
सार
लाहौरी गेट में युवकों के झगड़े के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। उसके पैर के अंगूठे के पास गोली लगी है; उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में युवकों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। गोली उसके पैर के अंगूठे के पास लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट के अनुसार, पुलिस को लाहौरी गेट इलाके में गोली चलने की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक राउंड गोली चली, जो एक युवक के पैर के अंगूठे के पास लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
