{"_id":"6af33342c3ac1c4c44063b88","slug":"hema-malini-calls-ramayana-completely-unique-experience-went-with-least-expectations-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी: 'रामायण' में क्या देखकर ड्रीम गर्ल हुईं हैरान? फिल्म देखने के बाद किया रिव्यू; जानें क्या बोलीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी: 'रामायण' में क्या देखकर ड्रीम गर्ल हुईं हैरान? फिल्म देखने के बाद किया रिव्यू; जानें क्या बोलीं
Tue, 10 Nov 2026 08:41 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:41 PM IST
सार
- 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
- जब रावण सीता का अपहरण कर लेता है, तब इंसानी रूप में राम युद्ध के लिए तैयार होते हैं।
- अभिनेत्री के मुताबिक फिल्म में मुख्य किरदारों की कास्टिंग एकदम सटीक है।
विज्ञापन
हेमा मालिनी, रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' पर अपनी राय दी है। अभिनेत्री ने फिल्म देखी और एक्स पर अपने विचार साझा किए। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हेमा ने फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है।
विज्ञापन
Trending Videos
रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
क्यों हैरान हुईं हेमा मालिनी?
एक्स पर हेमा मालिनी ने लिखा, 'मैंने 'रामायण' फिल्म का नया वर्जन देखा। चूंकि यह एक महाकाव्य है इसलिए मैं बहुत कम उम्मीदों के साथ गई थी क्योंकि एक ऐसी कहानी में जिसके बारे में छोटे बच्चे भी जानते हैं, बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए जा सकते। मगर मैं इसके शानदार प्रस्तुतीकरण और बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स को देखकर हैरान रह गई। इसने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया।'

Watched the latest version of Ramayan the Movie. As it was an epic, I went with least expectations as there is just so much one can tweak in a a narration that even young kids are aware of. I was pleasantly surprised at the fabulous presentation, the mind blowing special effects that left me breathless with anticipation. Add to this the apt casting of the protagonists. I could see the audience response, transported as they were to another period and made to participate in the events that unfolded. In fact the use of the latest technical innovations made all the difference. A completely unique experience for the Indian audience indeed!
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 10, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव
उन्होंने आगे लिखा, 'इसके अलावा मुख्य किरदारों की कास्टिंग भी एकदम सटीक है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देख सकती थी। वे मानो किसी दूसरे युग में पहुंच गए थे। वो फिल्म में हो रही घटनाओं का हिस्सा बन गए थे। असल में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल ने बहुत फर्क डाला। भारतीय दर्शकों के लिए यह वाकई एक बिल्कुल अनोखा अनुभव है!'

'रामायण'
- फोटो : अमर उजाला
क्या है 'रामायण' की कहानी?
बता दें कि 'रामायण' में दिखाया गया है कि राक्षसों का राजा रावण तीनों लोकों पर कब्जा कर लेता है। उसे इंसानों के अलावा कोई और नहीं हरा सकता। इसके बाद भगवान विष्णु एक महान राजकुमार 'राम' के रूप में अवतार लेते हैं। अपने पिता के वचन को निभाने के लिए, राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास पर निकल जाते हैं। जब रावण सीता का अपहरण कर लेता है, तब इंसानी रूप में आए राम युद्ध के लिए तैयार होते हैं।

क्या है 'रामायण' की कास्ट?
- फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में हैं।
- इनके अलावा अरुण गोविल दशरथ की भूमिका में हैं, जबकि इंदिरा कृष्णन कौशल्या, लारा दत्ता कैकेयी और सोनल झा सुमित्रा के किरदार में हैं।
- भरत और शत्रुघ्न के रूप में आदिनाथ कोठारे और नीतीश शर्मा नजर आते हैं।
- शोभना ने केकेसी (रावण की मां) का किरदार निभाया है। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में हैं और काजल अग्रवाल मंदोदरी के रोल में हैं।
- जटायु के किरदार के लिए अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है।
- 'रामायण पार्ट 2' में सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।
- दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।