Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nitish Bharadwaj takes back praise who predicted Oscar for Ramayana says Deeply upset

नीतीश भारद्वाज: ‘तारीफ करने लायक नहीं’, ‘रामायण’ देखकर भड़के ‘महाभारत’ के कृष्ण, पहले जताई थी ऑस्कर की उम्मीद

Tue, 10 Nov 2026 07:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Nov 2026 07:03 PM IST
सार

  • नीतीश ने एक पोस्ट लिखकर कहा है कि वह 'रामायण' को लेकर अपनी शुरुआती तारीफ वापस ले रहे हैं।
  • अभिनेता के मुताबिक  रावण को उदार और सामाजिक न्याय का समर्थक दिखाकर, यह फिल्म रामायण के नैतिक ढांचे को बदल देती है।
  • फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ और इसने खबर लिखे जाने तक 410.85 करोड़ कमाए हैं।

विज्ञापन
Nitish Bharadwaj takes back praise who predicted Oscar for Ramayana says Deeply upset
नीतीश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर और यश की अदाकारी से सजी फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। दर्शकों से फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने फिल्म को लेकर निराशा जताई है। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर कहा है कि वह 'रामायण' को लेकर अपनी शुरुआती तारीफ वापस ले रहे हैं, क्योंकि वह इस फिल्म से आहत हैं। उन्होंने पहले फिल्म की तारीफ करते हुए ऑस्कर की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या बोले नीतीश भारद्वाज?
इंस्टाग्राम पर नीतीश ने लिखा, 'रामायण भारत के डीएनए में बसी है। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह सनातन भारत की सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना में गहराई से रची-बसी है। इसके नायक, नायिका और खलनायक इस महाकाव्य के मूल्यों और संदेश का अहम हिस्सा हैं। उनके चरित्र और महत्व को यूं ही मनमाने ढंग से नहीं बदला जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Nitish Bharadwaj takes back praise who predicted Oscar for Ramayana says Deeply upset
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
रावण के किरदार पर जताई आपत्ति
उन्होंने आगे लिखा, 'भगवान विष्णु ने धर्म और परंपरा की रक्षा करने तथा मर्यादा स्थापित करने के लिए राम का अवतार लिया था। मेरी नजर में रावण को एक बेहद उदार, सामाजिक न्याय का समर्थक और निष्पक्ष व्यक्ति के रूप में दिखाकर, यह फिल्म रामायण के नैतिक ढांचे को बदल देती है। इस अवतार के मूल उद्देश्य को ही कमजोर कर देती है।'
विज्ञापन

नीतीश ने क्यों वापस ली अपनी पोस्ट? 
उन्होंने आगे कहा कि वह 'रामायण' पर अपनी पिछली पोस्ट वापस ले रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं अपनी शुरुआती तारीफ वापस लेता हूं। मैं इस फिल्म से बहुत आहत और निराश हूं। मैं इसे लेकर की गई अपनी पिछली पोस्ट वापस लेता हूं। मुझे इस फिल्म के बारे में कहने के लिए एक भी अच्छी बात नहीं मिल रही है। VFX का तमाशा इस महाकाव्य के मूल मूल्यों, दार्शनिक गहराई और आध्यात्मिक सार की जगह कभी नहीं ले सकता।'

Nitish Bharadwaj takes back praise who predicted Oscar for Ramayana says Deeply upset
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं है फिल्म
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'हमारी सांस्कृतिक विरासत को जिम्मेदारी के साथ पेश किया जाना चाहिए। मेरी राय में, यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं है, क्योंकि इसकी कहानी भारत के इतिहास, विरासत और मुख्य आध्यात्मिक मूल्यों को गलत तरीके से पेश करती है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nitish Bharadwaj (@nitishbharadwaj.krishna)


नीतीश ने की थी 'रामायण' की तारीफ
'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद नीतीश ने भविष्यवाणी की कि यह फिल्म ऑस्कर जीतेगी। उन्होंने लिखा था, 'बेस्ट फॉरेन फिल्म' कैटेगरी में 100% ऑस्कर मिलेगा। बहुत-बहुत बधाई। सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी विश्व सिनेमा के लिए भारत की अगली बड़ी देन हैं। प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी के लिए ढेरों पुरस्कार मिलेंगे। VFX और AI का इस्तेमाल करके बहुत शानदार तरीके से उस दौर को फिर से रचा गया है। भारतीय सिनेमा के साथ काम करने के लिए महान संगीतकार हैंस जिमर का धन्यवाद। रणबीर अब रणवीर के बराबर आ गए हैं। ये दोनों आने वाले समय के ऐसे धुरंधर हैं जिन्हें हराना नामुमकिन है। यश, ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nitish Bharadwaj (@nitishbharadwaj.krishna)


'रामायण' की स्टारकास्ट
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। 
  • इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हो रही है।
  • फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed