Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka sen share photos in mini skirt and crop top users comment on her post

अनुष्का सेन वायरल पोस्ट: 'इतना खूबसूरत दिखना अपराध है'; 24 साल की एक्ट्रेस ने दिए ऐसे पोज, दीवाने हुए यूजर्स

Tue, 10 Nov 2026 05:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Nov 2026 05:43 PM IST
सार

  • झारखंड के रांची में जन्मी अनुष्का सेन बचपन में माता-पिता के साथ मुंबई में बस गईं।
  • अभिनेत्री 'बालवीर', 'झांसी की रानी' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए जानी जाती हैं।
  • अनुष्का ने 'एम आई नेक्स्ट' में हनी नाम की 14 साल की एक लड़की का दमदार किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Anushka sen share photos in mini skirt and crop top users comment on her post
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408

विस्तार

24 साल की अभिनेत्री अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं। कई बार अभिनेत्री विदेश में अपने टूर की और अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में उन्हेंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Anushka sen share photos in mini skirt and crop top users comment on her post
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
अनुष्का की पोस्ट में क्या है?
अनुष्का सेन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने सूरज की रोशनी में खूबसूरत पोज दिए हैं। अभिनेत्री ने ब्लैक स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना है। अभिनेत्री ने ऊपर से मरून दुपट्टा डाला है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से पूरा किया है।

कंगना रनौत: एक्ट्रेस ने सोनिया गांधी को कहा रहस्यमयी विदेशी नागरिक, गांधी परिवार के इतिहास पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka sen share photos in mini skirt and crop top users comment on her post
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
यूजर्स को पसंद आई तस्वीरें
अभिनेत्री अनुष्का सेन ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब सूरज मेरे चेहरे को चूमता है।' अभिनेत्री की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'अन्नू के लिए लाल रंग।' एक और यूजर ने लिखा 'चमकता हुआ खूबसूरत चेहरा।' एक और यूजर ने मजाक में लिखा 'कोई पुलिस को बुलाओ। इतना खूबसूरत दिखना अपराध है।'

विज्ञापन

Anushka sen share photos in mini skirt and crop top users comment on her post
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
कौन हैं अनुष्का सेन?
4 अगस्त 2002 को जन्मीं अनुष्का सेन झारखंड के रांची से ताल्लुक रखती हैं। बचपन में ही वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई में बस गईं। वह 'बालवीर', 'झांसी की रानी', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11', और 'दिल दोस्ती डिलेमा' के लिए मशहूर हैं।

Anushka sen share photos in mini skirt and crop top users comment on her post
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
अनुष्का सेन का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एम आई नेक्स्ट' में देखा गया था। इसमें उन्होंने हनी नाम की 14 साल की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ और वह गर्भवती हो गई। गर्भपात कराने के लिए उसे कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है। अभिनेत्री 2025 में रिलीज हुई सीरीज 'किल दिल' और 'है जुनून' का भी हिस्सा रहीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed