फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Employee's motorcycle snatched in broad daylight

Karnal News: दिनदहाड़े कर्मचारी से बाइक लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Employee's motorcycle snatched in broad daylight
करनाल/तरावड़ी। तरावड़ी में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक लूट ली गई। शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कमालपुर गांव निवासी विजय पाल सिंह पिछले 15 साल से तरावड़ी स्थित ज्योति कंपनी में काम कर रहे हैं। वह तरावड़ी के वार्ड नंबर-दो में सेवा मास्टर के मकान में किराए पर रहते हैं। कंपनी में लंच होने पर वह दोपहर करीब एक बजे बाइक से खाना खाने तरावड़ी घर जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि कंपनी से करीब दो किलोमीटर आगे तरावड़ी की तरफ एचपी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पहले सड़क पर खड़े एक युवक ने हाथ देकर उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के बाइक रोकते ही युवक ने अपनी दाहिनी जेब से पिस्टल निकालकर उसकी छाती पर तान दी और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान दूसरा युवक दौड़कर उसके पास पहुंचा और उसने भी पिस्टल निकालकर कनपटी पर लगा दी।
दोनों आरोपियों ने उसे बाइक से नीचे उतरने को कहा। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी और बाइक लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed