फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Achievements during the Vice-Chancellor's tenure at the Sports University were recalled

Sonipat News: खेल विश्वविद्यालय में कुलपति के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद

Sat, 31 Oct 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Achievements during the Vice-Chancellor's tenure at the Sports University were recalled
- विवि के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तक के सफर को किया साझा
विज्ञापन

फोटो 13: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में भावभीनी विदाई के दौरान कुलपति अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ देते अधिकारी व शिक्षक। स्रोत: विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अशोक कुमार के सम्मान में शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कोचिंग व गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उन्हें विदाई दी। कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धियों और शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने तक के सफर को साझा किया।

अशोक कुमार ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में केवल विद्यार्थियों ने ही नहीं, बल्कि उन्होंने स्वयं भी बहुत कुछ नया सीखा है। हरियाणा सरकार ने उन्हें इस विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को समझने, यहां काम करने और नई व्यवस्था का हिस्सा बनने का अवसर दिया, जिसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। विश्वविद्यालय को वर्तमान मुकाम तक पहुंचाने और इसकी विशिष्ट ब्रांड वैल्यू स्थापित करने में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान रहा है। अंत में अशोक कुमार के विश्वविद्यालय में बिताए समय, निजी जीवन और भारतीय पुलिस सेवा के दौरान की महत्वपूर्ण स्मृतियों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed