फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Para-athlete Jyoti receives 'Him Ratna' honour

Kullu News: पैरा एथलीट ज्योति को मिला हिम रत्न सम्मान

Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Para-athlete Jyoti receives 'Him Ratna' honour
कुल्लू। जिला कुल्लू के बंजार की पैरा एथलीट ज्योति ठाकुर को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिम रत्न सम्मान से नवाजा गया। शिमला में 31 अक्तूबर को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें 18 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। ज्योति राज्य और राष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। ज्योति ठाकुर ने सम्मान के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच, माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम के साथ रवाना होंगी। प्रदेश सरकार ने खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में 150 से 300 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed