Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   business news solan

धनतेरस आज, पूर्वाह्न 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक खरीदारी का शुभ मूहुर्त

Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स और बर्तन कारोबारियों ने की तैयारियां, ग्राहकों का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। धनतेरस का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार को बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का मनाया जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और नई-नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। दिवाली से पहले मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व को लेकर जिलेभर के बाजार के कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में विशेषकर ज्वेलर्स और बर्तनों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कारोबारियों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के सामान का स्टॉक मंगवाए हैं।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 6 नवंबर को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 7 नवंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। धनतेरस पर पूजा मुहूर्त- शाम 6:02 से 07: 57 तक रहेगा। खरीदारी का शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक और शाम को 06:19 से 08:17 बजे तक रहेगा। हालांकि अन्य समय में भी खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


इनसेट
धर्मपुर के कारोबारी महेंद्र सिंगला, आशु गोयल और विकास सिंगला ने बताया कि दिवाली से पहले धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को शाम को बाजार में बर्तन, आभूषण और अन्य दुकानों पर कारोबारी ग्राहकों की पसंद के अनुसार उन्हें सामान दिखाने और बेचने में व्यस्त नजर आएंगे। बर्तन कारोबारी आशु गोयल और हरीश चड्ढा ने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार ग्राहकों की संख्या सामान्य रहने की उम्मीद है और बाजार की स्थिति भी अभी तक बाजार की स्थिति में मंदा है। वहीं मिठाई कारोबारियों किराना कारोबारियों प्रवीण गोयल और अशोक गोयल ने बताया कि वर्ष 2026 की दिवाली दुकानदारों और ग्राहकों दोनों के लिए अच्छी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि धनतेरस को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए अच्छी गुणवत्ता का सामान मंगवाया गया है, ताकि उन्हें अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed