Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Banner seeking info on four wanted terrorists surfaces in Srinagar's Lal Chowk Srinagar,

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक में चार फरार आतंकियों के पोस्टर चस्पा, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Sun, 08 Nov 2026 03:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 08 Nov 2026 03:58 PM IST
सार

श्रीनगर के लाल चौक स्थित प्रताप पार्क में सुरक्षा एजेंसियों ने चार वांछित आतंकियों के पोस्टर लगाकर उनके ठिकाने और गतिविधियों की जानकारी मांगी है। इनमें अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने के साथ विश्वसनीय जानकारी पर बड़ा इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Banner seeking info on four wanted terrorists surfaces in Srinagar's Lal Chowk Srinagar,
चार वांछित आतंकियों के पोस्टर-बैनर - फोटो : IANS

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को वांछित चार आतंकियों की तलाश है। इसी बीच रविवार को श्रीनगर के व्यस्त लाल चौक इलाके में इन आतंकियों के बारे में जानकारी देने की अपील वाला एक बैनर लगाया गया। यह बैनर प्रताप पार्क की दीवार पर टांगा गया था। इसमें चार आतंकियों की तस्वीरें और उनके नाम दर्ज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बैनर में शामिल आतंकियों की पहचान मोहम्मद लतीफ भट, बिलाल अहमद मीर, मोहम्मद उमर मीर और आबिद कयूम लोन के रूप में की गई है। ये सभी बारामुला जिले के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें मोहम्मद लतीफ भट इस साल जुलाई में अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या की घटना में शामिल था।

बैनर के माध्यम से आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को इन आतंकियों की गतिविधियों या उनके ठिकाने के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है तो वह सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही पुख्ता जानकारी देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed