07:39 PM, 23-Oct-2026
INDW vs ZIMW Highlights: भारत ने नौ विकेट से जीता पहला वनडे मुकाबला
टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम ने वनडे में भी अपना दबदबा कायम रखा है। शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने प्रतिका रावल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 27.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
07:17 PM, 23-Oct-2026
INDW vs ZIMW Live Score: 23 ओवर का खेल पूरा, स्कोर 144/1
23 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने एक विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर प्रतिका रावल 79 और शेफाली वरमा 29 रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों के बीच 45 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले स्मृति मंधाना 32 रन बनाकर आउट हुईं।
06:26 PM, 23-Oct-2026
INDW vs ZIMW Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है, जो फिलहाल जारी है।
05:24 PM, 23-Oct-2026
INDW vs ZIMW Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 198 रन का लक्ष्य
जिम्बाब्वे ने भारत को 198 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने बिलव्ड बिजा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 197 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से श्री चरणी ने चार और क्रांति गौड़ ने तीन विकेट लिए।
04:58 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: छठा विकेट गिरा
भारत को छठा झटका क्रांति गौड़ ने दिया। उन्होंने चिदेजा धुरूरू को बोल्ड किया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं।
04:18 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: पांचवां विकेट गिरा
श्री चरणी ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने न्याशा ग्वान्जुरा को कॉट और बोल्ड किया। वह 13 रन बनाकर लौटीं। अब चिदेजा धुरूरू बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
03:40 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: चौथा विकेट गिरा
भारत को चौथी सफलता दीप्ति शर्मा ने दिलाई। उन्होंने शार्ने मेयर्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। अब क्रीज पर बिलव्ड बिजा और न्याशा ग्वानजुरा मौजूद हैं।
03:09 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरी सफलता श्री चरणी ने दिलाई। उन्होंने क्रांति गौड़ के हाथों मोडेस्टर मुपाचिकवा को कैच कराया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब बिलव्ड बिजा और शार्ने मेयर्स क्रीज पर मौजूद हैं।
02:51 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे को दूसरा झटका
श्री चरणी ने चिपो को आउट कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया है। चिपो और मोडेस्टर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी। लेकिन चरणी ने चिपो को आउट कर इसे तोड़ा। चिपो 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं।
02:48 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: झटके के बाद संभला जिम्बाब्वे
भारत के खिलाफ पहला झटका लगने के बाद जिम्बाब्वे की पारी संभल गई है। मोडेस्टर और चिपो मुगेरी तिरिपानो के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी चल रही है। जिम्बाब्वे ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 46 रन बनाए हैं।