फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

US मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान पर मौसम का असर, कई राज्यों में अंतिम घंटे की वोटिंग; ट्रंप मीडिया कवरेज से नाराज

Wed, 04 Nov 2026 03:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Nov 2026 03:44 AM IST
खास बातें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को (स्थानीय समय) मतदान जारी है। मतदाता यह तय करने के लिए वोट डाल रहे हैंकि कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में संसद पर किस पार्टी का नियंत्रण होगा। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के साथ ही कुछ राज्यों में गवर्नर समेत अहम पदों के लिए मतदान हो रहा है। पढ़िए अपडेट्स

विज्ञापन
us midterm elections 2026 live updates voting trump republicans democrats house senate
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:41 AM, 04-Nov-2026

जेडी वेंस ने मतदाताओं को किस कानून की याद दिलाई?

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मतदान के दौरान एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने मतदाताओं को ट्रंप प्रशासन के पिछले डेढ़ साल से कर कटौती के प्रयासों के बारे में याद दिलाने की कोशिश की। उन्होंने लिखा, हमने अतिरिक्त समय के काम पर कर समाप्त कर दिए। हमने बख्शीश (Tips) और सामाजिक सुरक्षा पर पर टैक्स समाप्त किए।' हालांकि, ये फैसला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि ट्रंप की तरफ से टैक्स कानून में किए गए बदलाव बहुत स्पष्ट नहीं हैं। 40 से अधिक राज्यों में बख्शीश पर टैक्स समाप्त करने वाले संघीय कानून को लागू नहीं किया है। इसका अर्थ है कि जो कर्मचारी बख्शीश या अतिरिक्त समय के काम के लिए संघीय कर कटौती का लाभ प्राप्त करते हैं, उन्हें अभी भी ऐसी आमदनी पर राज्यों को टैक्स देना होगा। सामाजिक सुरक्षा पर टैक्स वाले कानून से वरिष्ठ नागरिकों की आय पर असर पड़ा, जो एक अस्थायी लाभ की तरह देखा गया।
03:27 AM, 04-Nov-2026

चुनाव में किन नीतिगत मुद्दों पर बहसें हुईं, सामाजिक मुद्दे क्या रहे?

कोलोराडो और वाशिंगटन जैसे डेमोक्रेट-शासित राज्यों के मतदाता मतपत्रों पर कानूनी पहलू पर भी अपनी राय देंगे। दरअसल, नियमों में बदलाव के कारण ट्रांसजेंडर समुदाय को लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित करने की तैयारी के खिलाफ कई जगह असंतोष दिख रहा है। इस नियम के समर्थकों और विरोधियों दोनों का कहना है कि बदलाव लागू होने पर डेमोक्रेट-शासित राज्यों में और उपाय किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। एरिजोना में भी मतदाताओं के सामने कठिन सवाल हैं। मौजूदा प्रतिबंध को निजी स्कूलों पर लागू करने के लिए कहा जा रहा है। नेब्रास्का में मौजूदा प्रतिबंध राज्य के संविधान में जोड़ने की तैयारी हो रही है। ऐसे सभी राज्य जहां विधायिका और गवर्नर के कार्यालय रिपब्लिकन खेमे के पास हैं, पहले ही इस तरह के कानून पारित कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी राज्य ने मतपत्र में प्रश्न के माध्यम से ऐसा नहीं किया है। अब मध्यावधि चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब डेमोक्रेटिक खेमे के राजनेताओं की संख्या बढ़ रही है। इनका कहना है कि ट्रांसजेंडर लड़कियों को लड़कियों के खेल खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, ऐसे में मतदाताओं की राय निर्णायक साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
03:13 AM, 04-Nov-2026

किन मुकाबलों की अधिक चर्चा, कहां-कैसे समीकरण?

अमेरिका के कुल 36 राज्यों में गवर्नर चुने जाने हैं। चुनाव से पहले रिपब्लिकन के पास 26-24 का बहुमत था। डेमोक्रेट्स को बहुमत हासिल करने के लिए दो और राज्य जीतने की आवश्यकता है। डेमोक्रेट्स ने आखिरी बार 2006 में बहुमत हासिल किया था। चार साल बाद उन्हें सीनेट में बहुमत गंवाना पड़ा था। मौजूदा मध्यावधि चुनाव में दोनों खेमों का मानना है कि लगभग एक दर्जन राज्यों में कड़ी प्रतिस्पर्धा तय है। डेमोक्रेट्स के जीतने के सबसे अच्छे अवसर अलास्का, जॉर्जिया, आयोवा, नेवादा और ओहियो में हैं। रिपब्लिकन खेमे के पास सबसे अच्छा अवसर कंसास में है। विस्कॉन्सिन और मिशिगन में भी ट्रंप को समर्थन मिलने के आसार हैं। डेमोक्रेट्स टेक्सास, फ्लोरिडा, ओक्लाहोमा और नेब्रास्का में भी मौके देख रहे हैं।
02:51 AM, 04-Nov-2026

फ्लोरिडा में बारिश का कहर, 21 मतदान स्थल आठ काउंटी में स्थानांतरित

फ्लोरिडा में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण 21 मतदान स्थलों को आठ काउंटी में स्थानांतरित करना पड़ा। चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं को टेक्स्ट और ईमेल से सूचित किया, और नए स्थलों पर जाने के लिए संकेत भी लगाए गए। हालांकि, कुछ निवासियों ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त करते हुए लिखा कि बाढ़ के कारण वे मतदान स्थलों तक नहीं पहुंच पाएंगे।
02:41 AM, 04-Nov-2026

न्यूयॉर्क में मतदान प्रक्रिया में क्या चुनौतियां आईं?

न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में मतदान उपकरण के प्रोग्राम अपडेट के कारण मतगणना में दिक्कतें आईं। राज्य चुनाव बोर्ड के अनुसार, मतगणना मशीनें चुनाव के ठीक पहले मतपत्रों को पहचानने में विफल रहीं। अधिकारी वेस्टचेस्टर काउंटी के साथ मिलकर मतपत्र-स्कैनिंग क्षमता बहाल करने का प्रयास करते रहे। खबर लिखे जाने तक मतदान आपातकालीन मतपत्र प्रक्रियाओं के माध्यम से जारी रही। वेस्टचेस्टर काउंटी के कार्यकारी केन जेनकिन्स ने कहा कि "विफलता" की द्विदलीय जांच कराई जाएगी।

दक्षिण कैरोलिना के सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र, डौफस्की द्वीप से सैकड़ों मतपत्र प्राप्त हुए। गिनती मंगलवार रात (स्थानीय समय) को स्थानीय शेरिफ कार्यालय के हेलीकॉप्टर की मदद से कराई गई, क्योंकि इस द्वीप तक जाने के लिए कोई पुल नहीं है। पिछली बार मतदान अधिकारियों को मतपत्र और अन्य उपकरण इकट्ठा करने के लिए नियमित फेरी या नाव का इंतजार करना पड़ा था। इस कारण परिणाम पांच घंटे देरी से आते थे। स्थानीय लोगों के बीच ऐसी कहानी भी चर्चित है कि एक बार डौफस्की द्वीप मतदान केंद्र ने सभी को सुबह तक इंतजार कराया क्योंकि मत लाने वाला व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए रुक गया था।
02:25 AM, 04-Nov-2026

ट्रंप के खिलाफ तीखे हमले, राष्ट्रीय स्तर पर किस प्रत्याशी ने डेमोक्रेट्स में जोश भरा?

जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर ओसॉफ दूसरे कार्यकाल के लिए रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक कॉलिन्स के खिलाफ मैदान में हैं। एक साल पहले ओसॉफ को डेमोक्रेट्स का सबसे कमजोर मौजूदा सदस्य माना जा रहा था, लेकिन अभियान वैसा नहीं रहा। ओसॉफ का कोई प्राथमिक प्रतिद्वंद्वी नहीं था और वह तेजी से धन उगाही का एक बड़ा जरिया बन गए। उन्होंने ट्रंप के खिलाफ अपने तीखे हमलों से राष्ट्रीय स्तर पर डेमोक्रेट्स को उत्साहित किया। उन्होंने कम से कम 109 मिलियन डॉलर जुटाए, जो सभी सीनेट उम्मीदवारों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 AM, 04-Nov-2026

डेमोक्रेट्स को बहुमत हासिल करने की उम्मीद

न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी से लेकर जॉर्जिया में सीनेट की कांटे की टक्कर तक, हर जगह चुनावी सरगर्मी तेज रही। ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के खेल में भागीदारी पर प्रतिबंध और डेटा केंद्रों के विरोध जैसे सामाजिक व आर्थिक मुद्दों ने भी मतदाताओं का ध्यान खींचा। डेमोक्रेट्स को उम्मीद है कि वे राज्यों के गवर्नर पद पर बहुमत हासिल करने में सफल रहेंगे। कुछ राज्यों में बाढ़ और नए मतदान कानूनों ने मतदाताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कीं।
01:42 AM, 04-Nov-2026

एरिजोना के वोटर का अनुमान- चुनाव के बाद अधिक कंजर्वेटिव दिखेगी सरकार 

फीनिक्स के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे वोटर जॉन शॉ ने कहा वे 'अमेरिकी मूल्यों' और 'देशभक्ति वाली चीजों' का समर्थन करने के लिए चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। उम्मीद है कि चुनाव के बाद सरकार 'थोड़ी अधिक कंजर्वेटिव' होगी। कुल मिलाकर 'सरकार' की अकड़ कम होगी। बता दें कि एरिजोना में डेमोक्रेटिक गवर्नर केटी हॉब्स दूसरा मौका चाहती हैं। हालांकि, उन्हें रिपब्लिकन नेता एंडी बिग्स से चुनौती मिल रही है। 
01:15 AM, 04-Nov-2026

रिफ्लेक्टिंग पूल के पास ट्रंप के भाषण का कवरेज कैसा रहा, राष्ट्रपति को गुस्सा क्यों आया?

अमेरिका के कई राज्यों में मतदान खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। मतदान के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया कवरेज को लेकर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा, लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के पास एक दिन पहले दिए गए भाषण की रिपोर्टिंग को लेकर नाखुशी जाहिक करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि रिपोर्टरों ने उनके सम्मान में पूल का नाम बदलने के बारे में उनके मजाक का गलत मतलब निकाला। उनकी टिप्पणी ऐसे वक्त आई जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस में चुनाव के दिन माहौल 'बहुत सकारात्मक' है।
12:50 AM, 04-Nov-2026

पूर्व सैनिक और पुलिस अधिकारी ट्रंप को लेकर आशावादी

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कई मतदाताओं ने कहा कि ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को और समय मिलना चाहिए। ट्रंप को उनके कार्यकाल के केवल दो साल बाद सजा नहीं मिलनी चाहिए। 56 साल के पूर्व सैनिक शॉन हॉल के मुताबिक टैरिफ से आर्थिक नुकसान हो रहे हैं लेकिन लंबी अवधि में ये 'हमारे देश के हित में है।' स्थानीय पुलिस अधिकारी जेरेड गेंगर के मुताबिक मध्यावधि चुनाव में उन्हें ओवरऑल तस्वीर 'बेहतर दिख रही है।' गेंगर ने महंगाई का जिक्र कर कहा, 'मुझे गैस की ऊंची कीमतें पसंद नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि यह केवल कुछ समय की बात है, दाम कम हो जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed