फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बनाम न्यूजीलैंड: एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

Mon, 02 Nov 2026 10:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।
  • वनडे में विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे जो इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
  • विराट के पास इस दौरान बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

विज्ञापन
India Vs New Zealand ODI Series Virat Kohli stats on the verge of massive record all you need to know
विराट कोहली - फोटो : IANS
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वह हर मैच के साथ ही कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी विराट के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। दरअसल, विराट कोहली वनडे में नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बना चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले वनडे मुकाबले में विराट 12 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह इस पोजीशन पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
Trending Videos
India Vs New Zealand ODI Series Virat Kohli stats on the verge of massive record all you need to know
विराट कोहली - फोटो : ANI
किसके नाम है सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड 
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग मौजूद हैं, जिन्होंने 365 पारियों में 12,662 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में किसी एक पोजीशन पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,310 रन बनाए हैं। 
India Vs New Zealand ODI Series Virat Kohli stats on the verge of massive record all you need to know
विराट कोहली - फोटो : ANI
किस मामले में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली
विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। कोहली और सचिन ने अभी तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 60-60 शतक लगाए हैं। कोहली का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर की क्रिकेट में शानदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
India Vs New Zealand ODI Series Virat Kohli stats on the verge of massive record all you need to know
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट ने 36 मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 की दमदार औसत से खेलते हुए 1,897 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड में कोहली ने कुल 11 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 46 की औसत से खेलते हुए 514 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 7 और तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का चौथा वनडे 13 और आखिरी वनडे मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed