Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to pickpocket by taking lift

अलीगढ़: राजस्व निरीक्षक से लिफ्ट लेकर जेब काटने की कोशिश, 50 हजार की गड्डी सड़क पर गिरी; आरोपी फरार

Fri, 06 Nov 2026 12:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 06 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और इसी हड़बड़ाहट में पचास हजार रुपये से भरी नोटों की गड्डी सड़क पर गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोचने की पूरी कोशिश की लेकिन वह चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
Attempt to pickpocket by taking lift
राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनी सिंह की काटी गई जेब - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के ताला नगरी इलाके में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। कोल तहसील के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनी सिंह से लिफ्ट लेकर एक शातिर चोर ने उनकी जेब काटने का प्रयास किया। वारदात का पता चलते ही राजस्व निरीक्षक ने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा। भागते समय आरोपी की जेब से 50,000 रुपये के नोटों की गड्डी सड़क पर गिर पड़ी। 

विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक बनी सिंह क्वार्सी से हरदुआगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ताला नगरी के पास आरोपी ने उनसे लिफ्ट ली और बाइक पर सवार हो गया। रास्ते में उसने चालाकी दिखाते हुए उनकी जेब काटने की कोशिश की। जब बनी सिंह को इस बात का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत विरोध जताया। 
विज्ञापन


खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और इसी हड़बड़ाहट में पचास हजार रुपये से भरी नोटों की गड्डी सड़क पर गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोचने की पूरी कोशिश की लेकिन वह चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरदुआगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed