Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Diwali Chhath Trains Full

दिवाली-छठ: ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग 150 के पार, तत्काल टिकट से भी नहीं मिल रही राहत

Fri, 06 Nov 2026 05:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 06 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

रोडवेज ने शुक्रवार से दिल्ली-कानपुर मार्ग पर 250 बसें चलाने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने यात्रियों की असुविधा रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त की हैं।

विज्ञापन
Diwali Chhath Trains Full
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के लिए मशक्कत करते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। तत्काल रिजर्वेशन से भी राहत नहीं है। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार है। दिल्ली-कानपुर रूट पर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में नो रूम के हालात हैं। पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ जैसी कई ट्रेनों में सीटों की भारी मांग है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने त्योहार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। बृहस्पतिवार को गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से अलीगढ़ आई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


आज से दिल्ली-कानपुर मार्ग पर चलेंगी 250 बसें
रोडवेज ने शुक्रवार से दिल्ली-कानपुर मार्ग पर 250 बसें चलाने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने यात्रियों की असुविधा रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त की हैं।
विज्ञापन


स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ी सतर्कता
आरपीएफ व जीआरपी ज्वलनशील पदार्थ व पटाखा ले जाने वालों पर पैनी नजर रख रही है। इसको लेकर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी ने बताया कि ट्रेन में पटाखे, गैस सिलिंडर, पेट्रोल, केरोसिन या कोई भी ज्वलनशील वस्तु लेकर यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसा करने वाले यात्रियों को भारी जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अलीगढ़ में ठहरेंगी रेलवे की दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें
बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई अलीगढ़। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की दिल्ली-पटना वंदे भारत और शकूरबस्ती-सूबेदारगंज अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल शामिल हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर रहेगा। इससे दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और पटना जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर सुबह 10:21 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और पटना जाएगी। वापसी में शनिवार को पटना से चलकर शाम 06:53 बजे अलीगढ़ आएगी और नई दिल्ली जाएगी।

शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल छह और सात बजे अलीगढ़ नवंबर को शाम 06:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। यह रात 09:38 बजे पहुंचकर सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में सात और आठ नवंबर को दोपहर 12:30 बजे सूबेदारगंज से चलकर रात 09:53 बजे अलीगढ़ आएगी और शकूरबस्ती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed