{"_id":"6ae4d3cde60ec7e1ed09ba46","slug":"21-cases-of-theft-uncovered-during-the-investigation-of-a-single-bike-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157162-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक बाइक की जांच में सामने आए चोरी के 21 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक बाइक की जांच में सामने आए चोरी के 21 मामले
Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पकड़ी तो उसकी जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया। ई-चालान एप पर चेसिस नंबर के जरिए जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बलरामपुर, गोंडा और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी और चोरी के माल से संबंधित कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को तहसील सदर के पास से सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी निवासी करमहना, थाना गौरा चौराहा को पकड़ा गया। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और सिपाही सौरभ यादव ने ई-चालान एप के माध्यम से चेसिस नंबर की जांच की तो बाइक का पंजीकरण नंबर यूपी 43 बीसी 6522 सामने आया। बाइक गोंडा जिले के बाबागंज निवासी नीरज गुप्ता के नाम पंजीकृत थी। वाहन स्वामी से संपर्क करने और धानेपुर थाने से जानकारी करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। इस संबंध में धानेपुर थाने में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज थी।
पूछताछ में समीर ने बताया कि उसने बाबागंज से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में था। वह मोटरसाइकिल के स्वामित्व से संबंधित कोई वैध अभिलेख भी नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
लखनऊ से बलरामपुर तक दर्ज हैं मामले
-- आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में लखनऊ के कैसरबाग थाने और वर्ष 2019 में चौक थाने में चोरी के मामले दर्ज हुए। वर्ष 2023 में लखनऊ के वजीरगंज, मड़ियांव, महानगर और चौक थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। वर्ष 2024 में वजीरगंज, ठाकुरगंज और कैसरबाग थानों में भी चोरी और चोरी का माल रखने से संबंधित मामले दर्ज हुए। वर्ष 2025 में बलरामपुर के गौरा चौराहा, कोतवाली नगर और तुलसीपुर थानों के साथ ही लखनऊ के चौक थाने में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हुए। वर्ष 2026 में गोंडा के धानेपुर थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस की सूची के अनुसार, कोतवाली देहात में हुई ताजा कार्रवाई को मिलाकर आरोपी के खिलाफ कुल 21 मामले दर्ज हैं।