फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl who got married in mass marriage eloped with her lover

बरेली: सामूहिक विवाह में परिवार की मर्जी से रचाई शादी, खाते में 64 हजार रुपये आते ही प्रेमी संग भागी युवती

Sun, 01 Nov 2026 10:52 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

बरेली जिले में सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली युवती 10 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसने आर्य समाज मंदिर में अपने प्रेमी से शादी भी कर ली। 

विज्ञापन
girl who got married in mass marriage eloped with her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली एक युवती सरकारी अनुदान राशि मिलने के बाद अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती ने आर्य समाज मंदिर में प्रेमी से विवाह कर लिया है। अब उसने अपने पिता से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह हैरान करने वाला मामला आलमपुर जाफराबाद से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 19 अक्तूबर को ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ था। इसमें युवती की शादी परिवार की मर्जी से बदायूं के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाह के बाद वह अपनी ससुराल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने बताया कि 28 अक्तूबर को उसकी पत्नी के खाते में सरकारी अनुदान के 64 हजार रुपये आए थे। उसी दिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। युवक ने बताया कि पत्नी ने आर्य समाज मंदिर में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। उसका प्रेमी बिशारतगंज क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed