फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hospital's public relations officer got married by posing as a constable

Bijnor News: अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने खुद को सिपाही बताकर की शादी

Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Hospital's public relations officer got married by posing as a constable
बिजनौर। एक निजी अस्पताल में जनसंपर्क अधिकारी रहे युवक ने खुद को सिपाही बताकर युवती से शादी कर ली। इतना ही नहीं वह पहले से ही शादीशुदा था। इसका पता चलने पर पीड़िता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश भी की थी। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक निजी अस्पताल में काम करने वाला प्रदीप खुद को सिपाही और अविवाहित बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ 18 नवंबर 2024 को शादी कर ली। शादी के बाद गर्भ ठहरा तो आरोपी ने 2025 में गर्भपात करा दिया। पड़ोसियों से मालूम हुआ कि प्रदीप पहले से ही शादीशुदा है और एक बेटा भी है। आरोपी ने अन्य लोगों और अपने भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पर प्रदीप, उसके भाई और मां ने धमकाया। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने 20 जनवरी 2026 को तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। तीसरी मंजिल से कूदने के कारण उसकी हड्डियां टूट गई थी। महीनों तक अस्पताल में इलाज चला। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप, उसके भाई रिदम उर्फ कुलदीप और मां ओमवीरी निवासीगण गांव शाहपुर बड़ौली जनपद बागपत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed