{"_id":"6aee269c92b0a08fdd0f329d","slug":"car-hardoi-news-c-12-1-knp1061-1706101-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहर में गिरी कार, दंपती और तीन माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहर में गिरी कार, दंपती और तीन माह के मासूम की मौत
विज्ञापन
-हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जफरपुर पुलिया पर हादसा
-कार चालक भांजा सुरक्षित, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। हरदोई के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जफरपुर पुलिया पर अनियंत्रित कार नहर में गिरने से दंपती और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी को नहर से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक भांजा सुरक्षित बच गया, जबकि दंपती और मासूम को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक घटना की ठोस वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।
हरदोई सदर कोतवालीके इंद्रा आवास कॉलोनी चांद बहेटा निवासी रमेश (35), अपनी पत्नी नीलम (30), तीन माह के बेटे के साथ गुड़गांव से दीपावली मनाने अपने घर हरदोई आ रहे थे। कार को रमेश का भांजा कानपुर काकादेव शारदा नगर निवासी आदित्य चला रहा था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कन्नौज मार्ग पर शाहपुर मोड़ के पास जफरपुर पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
हादसे में आदित्य सिंह सुरक्षित बच गए, जबकि रमेश, नीलम और उनके तीन माह के बच्चे को एंबुलेंस से कन्नौज जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कन्नौज सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना स्थल जनपद हरदोई का है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। संबंधित थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।