Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tragedy strikes on Dhanteras and Chhoti Diwali; three dead

कानपुर: धनतेरस और छोटी दीपावली पर रफ्तार का कहर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sat, 07 Nov 2026 05:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Nov 2026 05:41 PM IST
सार

खरीदारी कर घर लौटने के लिए साधन का इंतजार कर रही महिला को बाइक सवारों ने टक्कर मारी। त्योहार पर वेतन लेने जा रही मजदूर महिला को वाहन ने कुचला, ड्यूटी पर जा रहे युवक की भी सड़क हादसे में जान गई।

विज्ञापन
Kanpur: Tragedy strikes on Dhanteras and Chhoti Diwali; three dead
अंशू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस और छोटी दीपावली पर शहर की सड़कों पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गुजैनी में खरीदारी कर घर लौटने के लिए साधन का इंतजार कर रही महिला को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी, जबकि सचेंडी में त्योहार पर मजदूरी का वेतन लेने जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। वहीं, महाराजपुर में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर
विज्ञापन

से जान चली गई। हादसों ने तीन परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदल दीं।

गुजैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पांडु नदी पुल पर किनारे खड़ीं मेहरबान सिंह पुरवा गोपालपुरम निवासी विद्यादेवी (40) को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे साहिल और शुभम ने बताया कि मां धनतेरस पर बाजार से खरीदारी कर घर लौटने के लिए साधन का इंतजार कर रही थीं। बेटों का आरोप है कि बाइक पर सवार दो युवक शराब के नशे में थे। लोगों ने शोर मचाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस बाइक को थाने ले गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सरसौल ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अंशु कुशवाहा (26) की मौत हो गई। वह चौबेपुर स्थित कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से त्योहार पर वर्करों को ड्यूटी के लिए लेने निकले थे, तभी हादसे का शिकार हो
विज्ञापन


गए। अंशु परिवार के इकलौते बेटे थे। दो वर्ष पहले तेजपुर निवासी रेशु से उनकी शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा अथर्व है। पति की मौत से बदहवास रेशु ने बताया कि उन्होंने जल्दी काम खत्म कर लौटने और साथ में दीपावली मनाने का वादा किया था। उन्हें क्या पता था कि यह आखिरी मुलाकात होगी। महाराजपुर थाना प्रभारी जर्नादन सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

त्योहार पर वेतन लेने जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत
सचेंडी थाने के पास शुक्रवार शाम सड़क पार करते समय कस्बा निवासी रन्नो (62) को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रन्नो मजदूरी करती थीं। त्योहार पर ठेकेदार ने फोन कर उन्हें वेतन लेने के लिए बुलाया था। वह वेतन लेने के लिए ही जा रही थीं, तभी हादसे का शिकार हो गईं। उनके चार बच्चे गीता, अनिल, छुट्टन और गोपाल हैं। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed