फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: 1,415 fewer candidates will appear for the examination this year compared to last year.

यूपी बोर्ड : पिछले साल की तुलना में इस बार परीक्षा में 1415 परीक्षार्थी कम होंगे शामिल

Sun, 25 Oct 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 1,415 fewer candidates will appear for the examination this year compared to last year.
ललितपुर। जिले में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फरवरी में आयोजित होने वाली परीक्षा में करीब 1415 छात्र-छात्राएं कम शामिल होंगे। फरवरी 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में करीब 35895 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जबकि पिछले साल परीक्षा में 37310 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी फरवरी 2027 से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में इस साल बोर्ड की परीक्षा में कुल 35895 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 21093 और इंटरमीडिएट में 14802 परीक्षार्थी हैं। पिछले वर्ष 2025-2026 के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल जिले में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या करीब 1415 कम है। पिछले साल हुई बोर्ड परीक्षा में 37310 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 19875 और इंटरमीडिएट के 17435 परीक्षार्थी शामिल थे। पिछले साल की तुलना में बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के घटने को लेकर विभाग ने कारणों की पड़ताल शुरू की। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में कम परीक्षार्थियों के शामिल होने का कारण छात्र-छात्राओं के द्वारा हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अन्य बोर्ड के विद्यालयों में प्रवेश लेना और गैर प्रांतों व जनपदों के विद्यालयों में पढ़ने के लिए चले जाना है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed