Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Motorcycle crashes into a broken-down truck parked on the roadside; two cousins died

मुजफ्फरनगर: सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में टकराई बाइक, ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत, एक युवक घायल

Fri, 06 Nov 2026 12:20 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Nov 2026 12:20 AM IST
सार

गांव हासमपुर निवासी निक्की अपने मामा के बेटे सचिन और पड़ोस के प्रमेश के साथ गांव कासमपुर खोला आ रहा था। बिजनौर-मोरना मार्ग पर खराब खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। निक्की और सचिन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Motorcycle crashes into a broken-down truck parked on the roadside; two cousins died
निक्की और सचिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर-मोरना मार्ग पर खड़े ट्रक में बुधवार देर रात गांव कासमपुर खोला के समीप पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासमपुर निवासी मजदूर निक्की (22) पुत्र जबर सिंह की मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला में ननिहाल है। बुधवार को निक्की अपनी ननिहाल में गया था। देर रात निक्की अपने मामा के लड़के सचिन (21) पुत्र रोहताश और पड़ोस के प्रमेश के साथ बाइक पर सवार होकर गांव देवल गया था।
देर रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर गांव कासमपुर खोला लौट रहे थे। बाइक सवार जैसे ही गांव कासमपुर खोला के समीप पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में निक्की और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमेश गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से युवकों की पहचान कराई और मामले की सूचना दी।
घायल प्रमेश को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवार में गम का माहौल है।
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों मृतक अविवाहित थे। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

ये भी देखें...
मेरठ: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर गिरा दंपती, पति की मौत; पत्नी की हालत गंभीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed