फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No water for 15,000 families... yet notices to pay water charges are arriving.

Shahjahanpur News: 15 हजार परिवारों को पानी नहीं... फिर भी जलकर जमा करने के लिए पहुंच रहा नोटिस

Wed, 28 Oct 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
No water for 15,000 families... yet notices to pay water charges are arriving.
इश्तियाक अंसारी
शाहजहांपुर। लोहारों वाले चौराहा के आसपास की कॉलोनियों में पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण करीब 15 हजार परिवार परेशान हैं। नई पाइप लाइन नहीं बिछने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दूसरी ओर नगर निगम की ओर से लोगों को जलकर जमा करने के नोटिस पहुंच रहे हैं। नई पाइप लाइन बिछाने की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला अलीजई, आनंदपुरम कॉलोनी और मदराखेल में वर्ष 2011 में पाइप लाइन बिछाई गई थी। रखरखाव के अभाव में पुरानी लाइन से पानी की आपूर्ति बंद है। तीनों मोहल्लों की आबादी करीब 30 हजार है। अधिकतर लोगों ने सबमर्सिबल और हैंडपंप लगवा रखे हैं। मदराखेल के कुछ हिस्से में नई पाइप लाइन बिछने से करीब आधे मोहल्ले में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, जबकि बाकी क्षेत्र में पुरानी पाइप लाइन के कारण समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

लोहारों वाले चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब आठ माह से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन पाइप लाइन दुरुस्त न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरकारी नलों में आ रहा गंदा पानी
क्षेत्र के सरकारी नलों में भी गंदा पानी आने की शिकायत है। इसका इस्तेमाल लोग घरेलू कामों में कर रहे हैं। पीने के पानी के लिए आसपास के लोगों के सबमर्सिबल से पानी लेना पड़ता है। पानी की समस्या से महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
--
लोगों की बात

लोहारों वाले चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से पानी की आपूर्ति ठप है। पानी नहीं आने से घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं।

- सुनील मौर्य
--
सड़क बनने से पहले भी पानी बहुत कम आता था। सड़क निर्माण के बाद पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। आसपास के लोगों के घरों से सबमर्सिबल के जरिये पानी लेना पड़ता है।

- इश्तियाक अंसारी
--
लोहारों वाले चौराहे के पास जल निगम को पाइप लाइन बिछाने का काम करना है। पानी की आपूर्ति के लिए दो नलकूप बनाए जा रहे हैं। इनके बनने के बाद पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
- विजय कुमार मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम

इश्तियाक अंसारी

इश्तियाक अंसारी

इश्तियाक अंसारी

इश्तियाक अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed