{"_id":"6ae10a4df1ddd6c0430719bd","slug":"passengers-inconvenienced-by-train-delays-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188514-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेनों की देरी से यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेनों की देरी से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को मंगलवार को ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन करीब नौ घंटे विलंब से आई।
05580 डाउन पूर्णिया कोर्ट स्पेशल अपने निर्धारित समय से करीब नौ घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:50 बजे है, जबकि यह रात करीब नौ बजे पहुंची। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट तक संचालित होती है। इसी तरह छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन करीब चार घंटे, आनंद विहार स्पेशल दो घंटे और अवध-असम एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहुंची।
ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। खासकर आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेनों या वाहनों से जाने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी हुई। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ट्रेनें पीछे से विलंब से आ रही हैं। पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।