{"_id":"6aec8323baed7b6f8f0575ae","slug":"forest-department-teams-formed-patrolling-initiated-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-156332-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वन विभाग ने 7 विशेष टीमें गठित कर सघन गश्त शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वन विभाग ने 7 विशेष टीमें गठित कर सघन गश्त शुरू की
विज्ञापन
शिकारी गिरोहों पर नकेल कसने के लिए श्यामपुर, चिड़ियापुर वन रेंज में हाई अलर्ट
उल्लुओं के शिकार की आशंका को देखते हुए चिड़ियापुर रेंज में गठित की गई हैं 4 गश्ती टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए वन विभाग ने श्यामपुर और चिड़ियापुर वन रेंज में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। दोनों रेंजों में वन कर्मियों की कुल 7 विशेष टीमें गठित कर संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में लंबी दूरी की सघन गश्त शुरू कर दी गई है।
जंगलों के दुर्गम हिस्सों, नदी-नालों, वन मार्गों और वन्यजीवों के पारंपरिक आवागमन वाले रास्तों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक बीट का व्यवस्थित निरीक्षण किया जाए और कोई भी इलाका गश्त से अछूता न रहे। साथ ही जंगल में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवांछित गतिविधि के दिखते ही तुरंत कार्रवाई और उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है।
श्यामपुर रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेंज में 3 विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें अलग-अलग संवेदनशील पॉइंट्स चंडी बीट, बाहर पीली, सजनपुर और आसपास के पूरे वन क्षेत्र में 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रही हैं। चिड़ियापुर रेंजर महेश शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में तंत्र-मंत्र जैसी अवैध क्रियाएं करने वाले शिकारी गिरोह सक्रिय होने की फिराक में रहते हैं। विशेषकर उल्लुओं के शिकार की आशंका को देखते हुए चिड़ियापुर रेंज में 4 गश्ती टीमें गठित की गई हैं। सभी वन कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उन्हें पूरी मुस्तैदी से जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।