{"_id":"6ae77aba23be1004550912ce","slug":"four-years-of-hard-work-give-wings-to-kiwifruit-production-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146363-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चार साल की मेहनत से कीवी उत्पादन को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चार साल की मेहनत से कीवी उत्पादन को लगे पंख
Sun, 01 Nov 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ढकना बडोला निवासी काश्तकार कमल सिंह भंडारी ने पत्रकारिता और समाजसेवा के साथ खेती-बागवानी में भी सफलता हासिल की है। चार साल की लगातार मेहनत के बाद उनके बागान में इस वर्ष कीवी की अच्छी पैदावार हुई है।
उन्होंने डीएम मनीष कुमार से मुलाकात कर उन्हें अपने बागान में उत्पादित कीवी भेंट की। कमल ने बताया कि बचपन से ही उनका खेती-बागवानी से जुड़ाव रहा है। उद्यान विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने कीवी के पौधों की देखभाल और फसल प्रबंधन किया। डीएम ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसे स्थानीय आजीविका और बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायक बताया। कमल पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि गांव के करीब 20 से 22 परिवार कृषि कार्यों से आजीविका चला रहे हैं।