फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Navodaya Vidyalaya entrance exam to be held on November 28; the examination will take place at five centers

Pithoragarh News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा

Sun, 01 Nov 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya entrance exam to be held on November 28; the examination will take place at five centers
चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 नवंबर को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य केके तिवारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट, राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत, विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत, विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट और राजकीय इंटर कॉलेज पाटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/admincard/admit2027card पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रबंधन ने विद्यार्थियों से परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण की जांच करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed