Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SDRF wins second place in CBRN competition

Rishikesh News: एसडीआरएफ को सीबीआरएन प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान

Fri, 06 Nov 2026 09:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 06 Nov 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
SDRF wins second place in CBRN competition
जौलीग्रांट। एसडीआरएफ को कैमिकल, बॉयलॉजिकल, रेडियो लॉजिकल और न्यूक्यिलर (सीबीआरएन) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गाजियाबाद में दो से चार नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने प्रथम, एसडीआरएफ को दूसरा और बिहार को तीसरा स्थान हासिल हुआ। प्रदेश की एसडीआरएफ टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता, सुरक्षा प्रबंधन और बेहतर समन्वय का परिचय देकर यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बठिंडा में आयोजित नॉर्थ जोन सीबीआरएन प्रतियोगिता में प्रदेश की एसडीआरएफ को प्रथम स्थान हासिल हुआ था। क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करने से एसडीआरएफ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। पुलिस महानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत, सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed