फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Anger erupts over dilapidated roads and clouds of dust; traffic blocked for 40 minutes on Sihawa Road.

धमतरी: बदहाल सड़क और धूल के गुबार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सिहावा मार्ग पर 40 मिनट तक रहा चक्काजाम

Wed, 28 Oct 2026 09:40 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 09:40 PM IST
Anger erupts over dilapidated roads and clouds of dust; traffic blocked for 40 minutes on Sihawa Road.
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खराब सड़क, जानलेवा गड्ढों और उड़ती धूल से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। बदहाल यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, स्थानीय व्यापारियों और वार्ड वासियों ने संयुक्त रूप से नगरी-सिहावा रोड स्थित एफसीआई चौक के पास चक्काजाम कर दिया। करीब 40 मिनट तक चले इस उग्र प्रदर्शन के कारण स्टेट हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी, PWD अधिकारी को बुलाने पर अड़े
प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर तहसीलदार, सीएसपी, टीआई और सब-इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और सड़क से हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। उनकी साफ शर्त थी कि जब तक लोक निर्माण विभाग (PWD) के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आते, वे चक्काजाम समाप्त नहीं करेंगे।

सांस के मरीजों के लिए आफत बनी उड़ती धूल, ये हैं प्रमुख मांगें
युवा कांग्रेस के नेता गीतराम सिन्हा और वार्ड वासी संजू साहू ने सड़क की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगरी-सिहावा रोड की हालत बद से बदतर हो चुकी है। अस्थमा का खतरा: फोरलेन निर्माण के चलते उड़ने वाली धूल के गुबार से स्थानीय लोगों और राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। खासकर अस्थमा और श्वास के मरीजों के लिए यह मार्ग आफत बन गया है। पानी का छिड़काव: प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान धूल को दबाने के लिए दिन में कम से कम पांच बार सड़कों पर पानी डाला जाए। भारी वाहनों पर प्रतिबंध: मार्ग पर चलने वाले भारी कमर्शियल वाहनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। सिहावा चौक से काम की शुरुआत: फोरलेन निर्माण के काम को सिहावा चौक से ही प्राथमिकता के साथ शुरू किया जाए।

5 किमी का बन रहा फोरलेन, जुलाई 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
प्रशासनिक समझाइश और PWD अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एमडी पैकरा ने बताया कि स्टेट हाईवे पर सिहावा चौक से कोलियारी तक कुल 5 किलोमीटर का फोरलेन निर्माण कार्य स्वीकृत है, जिसका काम ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए ठेकेदार को तत्काल गड्ढों की मरम्मत (पैच वर्क) करने और नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस पूरे फोरलेन प्रोजेक्ट को जुलाई 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिक्षा निदेशालय में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, प्रदर्शनकारियों की संख्या हुई कम

28 Oct 2026

देवरिया: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रवैये से नाराज अधिवक्ताओं का धरना

28 Oct 2026

कानपुर के शिवाला बाजार में करवाचौथ की रौनक, करवा और पूजन सामग्री खरीदने उमड़ी भीड़

28 Oct 2026

बिलासपुर: बड़गांव में बच्चों और ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

28 Oct 2026

ऊना: सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सुंदर की अनूठी पहल, चार-पांच साल से युवाओं को दे रहे सेना और पुलिस भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण

28 Oct 2026
विज्ञापन

आबादी के बीच बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, VIDEO

28 Oct 2026

मंडी: भंगरोटू के भवनीत सिंह का राष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन

28 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: निषाद कुमार का अंब पहुंचने पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

28 Oct 2026

कांगड़ा: करवा चौथ की रौनक, बाजारों में उमड़ी भीड़, बादलों से चांद न दिखे तो ऐसे खोलें व्रत

28 Oct 2026

फिल्लौर में बस-कार की टक्कर, दो गंभीर घायल

28 Oct 2026

खालसा कॉलेज में दिवाली मेले की रौनक

नाहन: हर्षवर्धन चौहान बोले- सिरमौर में 56 उद्योगों में मिलीं अनियमितताएं, सभी मामलों में हुआ सुधार

28 Oct 2026

वीडियो: कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में किसानों को सिखाए नाशीजीव प्रबंधन के तरीके

28 Oct 2026

शाहजहांपुर: कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

28 Oct 2026

कानपुर: मौसम की चेतावनी से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई और बंधाई का काम तेज

28 Oct 2026

कानपुर: रामादेवी कांशीराम अस्पताल में ठीक कराए गए खराब पड़े वाटर कूलर

28 Oct 2026

कानपुर: मकसूदाबाद में नालियां चोक, गलियों में भरा सीवर का पानी

28 Oct 2026

कानपुर: कल्याणपुर-शिवली मार्ग बदहाल, मकसूदाबाद के पास उखड़ी सड़क

28 Oct 2026

कानपुर: नगर आयुक्त के वॉकआउट से भड़के पार्षद, नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे; नारेबाजी

28 Oct 2026

कानपुर: बर्रा के सनसिटी होटल में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, सरदार पटेल जयंती की तैयारियों पर मंथन

28 Oct 2026

कानपुर में करवाचौथ कल, मिट्टी के करवा और पूजन सामग्री की बढ़ी मांग

28 Oct 2026

कानपुर: दून इंटरनेशनल स्कूल में केसीएल खो-खो मुकाबला, पूर्ण चंद विद्या निकेतन ने दर्ज की शानदार जीत

28 Oct 2026

बिलासपुर: घुमारवीं अस्पताल में 40 लाख की लागत से बनी लिफ्ट शुरू, आधुनिक जांच मशीन और ओएसटी केंद्र का भी शुभारंभ

28 Oct 2026

गोंडा में सामूहिक विवाह में 144 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 15 जोड़ों का हुआ निकाह

28 Oct 2026

वीडियो: हल्द्वानी में करवा चौथ पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, खरीदारी और मेंहदी लगवाने की रही होड़

28 Oct 2026

सिरमौर: करवा चौथ पर नाहन में निशुल्क मेहंदी शिविर, 100 से अधिक महिलाओं ने सजाए हाथ-पैर

28 Oct 2026

कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी बैठक अपडेट, अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर निकले नगर आयुक्त

28 Oct 2026

भाजपा के मनोनीत सभासद का भाई निकला अवैध पटाखा कारोबारी, VIDEO

28 Oct 2026

घुमारवीं: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का किया शुभारंभ

28 Oct 2026

कानपुर में अधिवक्ताओं का सातवें बुधवार भी न्यायिक कार्य बहिष्कार

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed