{"_id":"6aedb41d38ac4cd5d80ccbdd","slug":"video-dhanteras-shopping-rush-dharamshala-market-traffic-jam-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: धनतेरस पर धर्मशाला के बाजारों में उमड़ी भीड़, जाम से थमे वाहन; बर्तन-गहनों की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: धनतेरस पर धर्मशाला के बाजारों में उमड़ी भीड़, जाम से थमे वाहन; बर्तन-गहनों की जमकर खरीदारी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:34 PM IST
Link Copied
धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को धर्मशाला शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। त्योहारी खरीदारी को लेकर सुबह से ही कोतवाली बाजार और गुरुद्वारा रोड पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। भीड़ के चलते वाहन रेंगते नजर आए और कई जगह जाम की स्थिति बनी रही।
सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात नियंत्रित करने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, जाम और भीड़ के बावजूद लोगों का त्योहारी उत्साह कम नहीं हुआ।
गुरुद्वारा रोड मार्केट में लोगों ने धनतेरस के शुभ अवसर पर बर्तन, गहने और शगुन का झाड़ू जमकर खरीदा। वहीं, शहरी मार्केट में भी त्योहारी रौनक देखने को मिली। घरों को सजाने के लिए दीयों और सजावटी सामान की मांग रही।
कचहरी अड्डे और दाड़ी मार्केट में भी पटाखों के स्टॉल सज गए हैं। यहां लोग दीयों, शगुन के झाड़ू और पटाखों की खरीदारी करते नजर आए।
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों में उत्साह है। लंबे समय बाद ग्राहकों की इतनी आवाजाही देखकर कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धनतेरस पर खरीदारी के इस माहौल से बाजारों में रौनक लौटती दिखाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।