{"_id":"6aec1e8044daddf8d303f70a","slug":"video-solan-district-tops-himachal-school-sports-competitions-victory-rally-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं में सोलन जिला प्रदेशभर में अव्वल, बैंड-बाजे के साथ निकाली जीत की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं में सोलन जिला प्रदेशभर में अव्वल, बैंड-बाजे के साथ निकाली जीत की रैली
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:43 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला सोलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। जिले की इस उपलब्धि पर खेल शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में जिला शारीरिक शिक्षा अध्यापकों (डीपीई) और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशकों (पीटीआई) ने शहर के मालरोड पर ट्रॉफियों के साथ विजय रैली निकाली।
रैली के दौरान बैंड-बाजे की धुन पर खेल शिक्षक खुशी से झूमते नजर आए। सभी डीपीई और पीटीआई ट्रॉफियां लेकर नाचते-गाते हुए उपनिदेशक कार्यालय पहुंचे। यहां प्रतियोगिताओं में हासिल की गई ट्रॉफियां जमा करवाई जाएंगी।
स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सोलन जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। जिले ने कई प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
खास बात यह रही कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी सोलन जिले का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और जिला पहले स्थान पर रहा। इस उपलब्धि को लेकर शिक्षा और खेल विभाग से जुड़े शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
प्रदेशभर में अव्वल रहने की उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए डीपीई और पीटीआई ने मालरोड पर सामूहिक रैली निकाली। बैंड-बाजे के साथ निकली इस रैली में खेल शिक्षकों ने अपनी खुशी जाहिर की।
सभी ट्रॉफियों को उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवाया जाएगा। जिले की इस सफलता को स्कूली खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।