फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जिला जज अल्पना मिश्र को वकीलों ने दी विदाई

Sun, 01 Nov 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-22- जिला जज को स्मृति चिह्न भेंट करते बार संघ के पदाधिकारी। स्रोत : बार संघ
विज्ञापन
बांदा। जिला जज अल्पना मिश्र का बार एसोसिएशन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव राजेश त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष सुशील सिंह समेत न्यायिक अधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने न्यायिक कार्यों के साथ उनके सरल स्वभाव और सादगी की प्रशंसा की। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

समारोह में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अजय कुमार शाही, पीओ/एमएसीटी सुनील कुमार यादव, द्वितीय विशेष न्यायाधीश चंद्र पाल, द्वितीय अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह, प्रथम अपर जिला जज विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज गगन कुमार भारती, संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मिश्रा और श्रीपाल सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना यादव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें