{"_id":"6adb4b52f66b0ddf8504a25e","slug":"india-vs-new-zealand-2nd-t20i-2026-playing-xi-dream11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैभव सूर्यवंशी के लिए रास्ता हुआ साफ: किस तरह प्लेइंग-11 में मिल सकती है जगह? भारतीय गेंदबाजों पर होगा दबाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वैभव सूर्यवंशी के लिए रास्ता हुआ साफ: किस तरह प्लेइंग-11 में मिल सकती है जगह? भारतीय गेंदबाजों पर होगा दबाव
Sat, 24 Oct 2026 06:32 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:32 AM IST
सार
- भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम की नजरें इस लय को बरकरार रखने पर होंगी।
- दूसरे मैच से पहले भारत को उस वक्त झटका लगा जब ईशान किशन चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर हो गए।
- क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
वैभव और सैमसन
- फोटो : BCCI
विस्तार
न्यूजीलैंड दौरे की सकारात्मक शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अब शनिवार को दूसरे टी20 में लय बरकरार रखने उतरेगी। सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए इंतजार करना होगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके लिए रास्ता साफ हो गया है। वैभव दूसरे टी20 में खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कैसी होगी पिच?
दूसरे मैच में भी बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है और ऐसे में गेंदबाजों को किसी भी तरह की गलती करने से बचना होगा। पहले टी20 में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले अक्षर पटेल पर भी दबाव होगा। ऐसे में एक बार फिर क्राइस्टचर्च में हाई स्कोरिंग मैच देखने मिल सकता है।

ईशान किशन
- फोटो : ANI
बल्लेबाजी क्रम में क्या होगा बदलाव
बल्लेबाजी की बात करें तो ईशान किशन के चोटिल होने के कारण 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिल सकता है। उनका अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की उम्मीद है, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। ईशान के चोटिल होने के कारण तिलक वर्मा को पहले मैच में तीसरे नंबर पर भेजा गया था, लेकिन अब उनके पांचवें या छठे नंबर पर ही आने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और एडम मिल्ने ने अपने पहले स्पेल में काफी स्विंग हासिल की, लेकिन उनकी लेंथ सैमसन और अभिषेक के लिए पर्याप्त कारगर साबित नहीं हुई। ईशान दूसरे टी20 से बाहर हैं तो यह तय है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होगा। देखना दिलचस्प होगा कि वैभव प्लेइंग-11 में शामिल होते हैं या भारत अन्य रणनीति के साथ उतरता है।

गेंदबाजी क्यों है चिंता का विषय
पिछले कुछ समय की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन साधारण रहा। अगर बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता तो परिणाम उल्टा हो सकता था। भारत ने 226 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन बल्लेबाजों पर अत्यधिक निर्भरता बाकी मैचों में भारी पड़ सकती है। भारत के लिए पांचवें और छठे गेंदबाज का विकल्प चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि चोटिल हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में अन्य ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
पहले मैच में नीतीश रेड्डी ने चार ओवर में 40 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, जबकि नमन धीर को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में मैच विजेता पारी खेली। भारत की गेंदबाजी की मुश्किलों को और बढ़ाने वाली बात यह है कि सीरीज के पहले मैच में उसके प्रमुख गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। लगभग चार साल बाद भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहे भुवनेश्वर कुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे और उन्होंने चार ओवरों में 49 रन लुटा दिए। उनकी दो नो-बॉल और उतनी ही वाइड गेंदों से पता चलता है कि उन्हें लय में आने के लिए और समय चाहिए। हालांकि, बल्लेबाजी के एक स्थान को छोड़कर प्लेइंग-11 में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्तूबर को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 12:00 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।