फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dilapidated building of the Bhoranj electricity subdivision to be renovated at a cost of Rs 18 lakh

Hamirpur (Himachal) News: 18 लाख से संवरेगा बिजली सबडिवीजन भोरंज का जर्जर भवन

Sat, 31 Oct 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 31 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated building of the Bhoranj electricity subdivision to be renovated at a cost of Rs 18 lakh
बिजली सबडिवीजन भोरंज के भवन की मरम्मत शुरू। संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। बिजली सबडिवीजन भोरंज के करीब 30 वर्ष पुराने जर्जर सरकारी भवन की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। भवन की हालत सुधारने पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के तहत भवन पर नई टिन डाली जा रही है। इसके अलावा ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए नई सीढ़ियां बनाई जाएंगी और भवन का रंग-रोगन भी किया जा रहा है। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे भवन की मरम्मत शुरू होने से बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली व्यवस्था के संचालन का केंद्र रहा यह कार्यालय भवन लंबे समय से खस्ताहाल था। इसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि सुरक्षा कारणों के चलते करीब दो वर्ष पहले पूरे कार्यालय को यहां से निजी भवन में शिफ्ट करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बिजली आपूर्ति व्यवस्था का मुख्य पैनल आज भी पुराने भवन के धरातल पर ही स्थापित है। ऐसे में यहां काम करने वाले कर्मचारियों को हर समय सुरक्षा की चिंता सताती रहती थी। भवन की ऊपरी मंजिल तक जाने वाली सीढ़ियां कमजोर हो चुकी थीं और कई स्थानों पर सीमेंट भी उखड़ गया था।

समय के साथ भवन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन लंबे समय तक मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हो पाई। अब करीब 18 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद भवन को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद जगी है।
कोट
बिजली भवन के लिए आवश्यक सुधार कार्य करवाएं जा रहे हैं। कुछ काम हो गया है और कुछ अभी बाकी है। -वीरेंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली बोर्ड भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article