फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers held a 'sugarcane rally' to demand a waiver of interest on their loans; they arrived carrying sugarcane in their hands.

Bulandshahar News: कर्ज की ब्याज माफी के लिए किसानों ने निकाली गन्ना रैली, हाथों में गन्ना लेकर पहुंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers held a 'sugarcane rally' to demand a waiver of interest on their loans; they arrived carrying sugarcane in their hands.
कलक्ट्रेट के बाहर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन करते किसान भाकियू महाश​क्ति के कार्यकर्ता। संवा
बुलंदशहर। गन्ने का समर्थन मूल्य 700 रुपये, गेहूं का भाव 5000 रुपये प्रति क्विंटल करने और कर्ज की ब्याज माफी समेत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने गन्ना रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष किसान रैली में शामिल हुए। कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा कराने की मांग की। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

संगठन की गन्ना रैली बाईपास स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से शुरू हुई। रैली शिकारपुर बाईपास, डीएवी फ्लाईओवर और लल्ला बाबू चौराहे से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान हाथ में गन्ना लिए शामिल हुए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई और प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 700 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का भाव 5000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इसके अलावा धान और अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाए। किसानों के सभी बैंकों से लिए गए कर्ज का ब्याज माफ करने के साथ कर्जमाफी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिरोही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की इन मांगों को पूरा कर दें तो यह उनके लिए दिवाली का बड़ा तोहफा होगा। किसान सरकार के इस कदम को हमेशा याद रखेंगे। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

रैली के चलते कलक्ट्रेट और आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान विष्णु दत्त त्यागी, चंचल शर्मा, मोनी सैनी, शबाना, संजू गोस्वामी, रिंकी राघव, रिहाना, सुमन कुमारी, योगेंद्र अधाना, पुष्पेंद्र यादव, नितिन चौहान, कुलदीप शर्मा और हरदीप भार्टी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed