{"_id":"6ae62ca8dadf68805309800f","slug":"teacher-suspended-for-serving-diluted-milk-in-mid-day-meal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-169790-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मिड-डे मील में पानी वाला दूध पिलाने पर शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मिड-डे मील में पानी वाला दूध पिलाने पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के निवालों से खिलवाड़ करने वालों पर अब विभाग सख्त हो गया है। मिड-डे मील में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने एक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला जहांगीराबाद ब्लॉक के गांव सीकरी स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को परोसे जा रहे मिड-डे मील और दूध की गुणवत्ता की जांच की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बच्चों को दिए जा रहे दूध में पानी मिलाया जा रहा था। साथ ही भोजन वितरण में भी भारी अनियमितताएं मिलीं।
गुणवत्ता से समझौता देख बीएसए ने मौके पर ही नाराजगी जताई और रिपोर्ट तलब की। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद दोषी शिक्षक नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि मिड-डे मील योजना का उद्देश्य नौनिहालों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।