फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanitation contract reaches 90 crore; operations resume today with 50% of the workforce.

Shamli News: 90 करोड़ पर पहुंचा सफाई का ठेका, 50 फीसदी कर्मियों के साथ काम आज से

Sun, 01 Nov 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sanitation contract reaches 90 crore; operations resume today with 50% of the workforce.
- नगर निगम ने दो कंपनियों को दिया है महानगर के 58 वार्डों की सफाई का ठेका
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर के 58 वार्डों की सफाई का ठेका 78 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया गया है। ठेका कंपनियां आज से काम शुरू करेंगी वह भी आधी-अधूरी तैयारी के साथ, क्योंकि कंपनी ने अभी तक न तो एक हजार सफाईकर्मियों की भर्ती की है, जो कि अहम शर्त थी और न ही पहले से भर्ती सफाई कर्मचारी ट्रांसफर हुए हैं। शनिवार को नगर निगम में गहमा-गहमी रही।
नगर निगम ने 70 में से 58 वार्डों की सफाई का ठेका तीन साल के लिए चंडीगढ़ और गुरुग्राम की कंपनियों को 271 करोड़ रुपये में दिया है। दोनों कंपनियां एक नवंबर यानी आज से काम शुरू कर रही हैं। शनिवार को कंपनियों के अधिकारी उलझे नजर आए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों और सीएलसी के अधिकारियों के बीच पहले से भर्ती कर्मचारियों को ट्रांसफर करने को लेकर चर्चा चली, जो बेनतीजा रही। साथ ही सभी कर्मचारी सीएलसी से ठेका कंपनियों को ट्रांसफर होने हैं। इसके लिए कर्मचारियों को तीनों जोनल ऑफिस पर बुलाया गया, जहां से घंटों इंतजार के बाद उन्हें लौटा दिया गया। वह नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में इसकी शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे अहम बात ठेका देते हुए नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि करीब एक हजार नए सफाईकर्मी भर्ती होंगे। उसके बाद सफाई कर्मचारियों की संख्या 2900 से अधिक होगी। लेकिन पहले से भर्ती ठेके के 1576 सफाईकर्मियों के साथ काम शुरू होगा, जो कुल संख्या का करीब 55 फीसदी है। सफाईकर्मियों की भर्ती नहीं होना न केवल शर्तों का उल्लंघन है, बल्कि ऐसा कर कंपनियां हर महीने 2.1 करोड़ रुपये से अधिक और सालाना 24.16 करोड़ रुपये से अधिक बचाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी काम शुरू किया जा रहा है भर्ती बाद में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ठीक कराकर देगा वाहन
ठेका कंपनियों के स्तर से अभी तक कोई मशीन या मैनपावर नहीं जुटाई गई है। वह फिलहाल पहले से भर्ती सफाईकर्मियों से काम लेंगी। साथ ही नगर निगम की जेसीबी, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, छोटे कचरा ढुलाई वाहन, रेहड़े, फॉगिंग मशीनें यहां तक कि फावड़े, तसले और झाड़ू भी इस्तेमाल करेंगी। नगर निगम जो मशीनें या वाहन खराब हैं उन्हें ठीक कराकर कंपनियों के हस्तांतरित करेगा।


------वर्जन
जिन कंपनियों को ठेका दिया गया है वह एक नवंबर से सफाई का काम शुरू करेंगी। उनके स्तर से कर्मचारियों को सीएलसी से अपने यहां ट्रांसफर किया जा रहा है। कंपनियों द्वारा सफाईकर्मियों की भर्ती भी की जाएगी।
डॉ. प्रवीण शाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed