फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Regular operation of heli service from Meladungri helipad stopped

Bageshwar News: मेलाडुंगरी हेलीपैड से हेली सेवा का नियमित संचालन ठप

Sun, 01 Nov 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 01 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Regular operation of heli service from Meladungri helipad stopped
गरुड़ (बागेश्वर)। त्योहारी सीजन में घर लौट रहे क्षेत्रवासियों की राह परिवहन के मोर्चे पर आसान नहीं हो पा रही है। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड से संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन ठप पड़ा हुआ है। बरसात का मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद भी हवाई सेवा का शेड्यूल पटरी पर नहीं लौट पाया है जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नियमानुसार मेलाडुंगरी हेलीपैड से हल्द्वानी और देहरादून के लिए रोजाना दो-दो उड़ानों का संचालन निर्धारित है। पिछले कुछ समय से स्थिति यह है कि तय उड़ानों की बजाय केवल देहरादून की एक ही सेवा संचालित हो रही है, जबकि हल्द्वानी रूट की उड़ानें और अतिरिक्त फेरे नियमित रूप से नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण त्योहारी सीजन में देहरादून और कुमाऊं मंडल के मुख्य केंद्र हल्द्वानी से अपने घर आ रहे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व यात्रियों ने संबंधित विभाग और शासन-प्रशासन से हेलीसेवा का संचालन पूरी क्षमता और नियमित रूप से सुचारु कराने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed