{"_id":"6aedeb9085203b8afb0d4e47","slug":"video-a-stage-adorned-with-the-five-elements-children-delivered-a-message-to-save-nature-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचतत्वों से सजा मंच, बच्चों ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्वों से सजा मंच, बच्चों ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश
सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह 'द अवेकनिंग : ए सेक्रेड सिम्फनी' का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह में कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस वर्ष समारोह भारत में क्लैरिस्ट फ्रांसिस्कन मिशनरीज ऑफ द मोस्ट ब्लेस्ड सैक्रामेंट के 125 वर्ष और संत फ्रांसिस ऑफ असीसी के 800वें ट्रांजिटस शताब्दी वर्ष को समर्पित रहा।
विद्यार्थियों ने आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी पांच तत्वों को मंच पर जीवंत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रस्तुतियों में दिखाया गया कि मानव की लापरवाही और तकनीक का अनियंत्रित इस्तेमाल प्रकृति का संतुलन बिगाड़ रहा है।
दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चंडीगढ़ के स्कूल शिक्षा निदेशक नितिश सिंगला ने बच्चों को मानवता का गुण अपनाने और दूसरों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पर्याप्त समय दें, उनकी बातें ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझें। बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है, ताकि पंचकूला में हुई घटना जैसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पहले दिन हरियाणा पुलिस के आईजी राकेश आर्य मुख्य अतिथि रहे। स्कूल की प्रिंसिपल रेव. सिस्टर वेनिटा जोसेफ ने अतिथियों का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।