{"_id":"6aedebd853033592540ccbba","slug":"video-pathankot-on-high-alert-1000-personnel-deployed-police-and-army-maintain-strict-vigil-at-inter-state-checkpoints-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट हाई अलर्ट पर: 1000 जवानों ने संभाला मोर्चा, इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस-सेना का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट हाई अलर्ट पर: 1000 जवानों ने संभाला मोर्चा, इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस-सेना का कड़ा पहरा
त्योहारी सीजन के मद्देनजर सीमावर्ती जिला पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि, बाहरी राज्यों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स फोर्स की डिमांड भेजी गई थी जो अभी तक नहीं पहुंची है और जिले में करीब एक हजार पुलिस जवान सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। पुलिस की ओर से शहर से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों तक चौकसी बढ़ाई गई है। चार इंटरस्टेट नाकों पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जहां आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिस के बड़े अधिकारी भी खुद मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दफ्तरों, सांझ केंद्रों और अन्य सरकारी कार्यालयों से पुलिस जवानों को निकाल मैदान में उतारा गया है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का पूरा जोर त्योहारी दिनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने पर है।
........................
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर
सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की ओर से संभावित आतंकी गतिविधियों और सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे इनपुट के चलते पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमा से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों तक पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध ठिकानों की जांच की जा रही है। पठानकोट की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति और यहां मौजूद सैन्य प्रतिष्ठानों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।
................
डीएसपी हेड क्वार्टर पठानकोट राज कुमार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी लगातार सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।
वहीं, शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे की जांच कर रही हैं। इसके अलावा सीमावर्ती गांवों और सैन्य प्रतिष्ठानों के आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
.................
गौरतलब है कि पठानकोट पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण जिला है। यहां सैन्य बेस और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान मौजूद हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा एजेंसियां किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहतीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।